फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Girl fell into Bhopal pond while taking selfie from mobile People rescued her with rope

'चल बेटा सेल्फी ले ले रे...' के चक्कर में भोपाल ताल में गिरी युवती, लोगों ने रस्सी से बाहर खींचा

Wed, 13 Dec 2017 07:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
Girl fell into Bhopal pond while taking selfie from mobile People rescued her with rope
सेल्फी लेने के दौरान भोपाल ताल में गिरी युवती
फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान खान अभिनीत मशहूर गाना 'चल बेटा सेल्फी ले ले रे...' लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। मोबाइल फोन से सेल्फी फोटो नहीं खींचने वाले लोगों का भी मन इस गाने को सुनने के बाद जरूर बदला होगा। लेकिन सेल्फी लेने के चक्कर में साहसिक कारनामे करना कभी-कभी बहुत महंगा पड़ जाता है। भोपाल के वीआईपी रोड की रैलिंग में चढ़कर सेल्फी ले रही एक युवती भोपाल ताल में जा गिरी। गनीमत है कि पानी उसके कंधों तक ही थी जिससे उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: नर्मदा के किनारे नहीं ले सकेंगे सेल्फी, डीएम ने लगाई रोक
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ताल का नजारा बड़ा मनमोहक होता है। सैलानी भोपाल आते हैं तो इस ताल को देखने जरूर जाते हैं। भोपालवासियों के लिए भी ताल मनपसंद जगहों में शुमार है। भोपाल के गौतम नगर की रहनेवाली एक युवती सोमवार को भोपाल ताल घूमने गई थी। वीआईपी रोड पर रूक कर वह भोपाल ताल के साथ अपनी फोटो खींचना चाहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जब हाथ में मोबाइल हो और वो भी सेल्फी वाली तो फिर भला फोटो खींचने के लिए कोई दूसरे की मदद कहां मांगता है। इस युवती ने भी अपनी सेल्फी फोटो लेने का मन बना लिया। लेकिन सेल्फी फोटो खींचने में जोखिम उठाना उसे महंगा पड़ गया। वह युवती वीआईपी रोड पर रैलिंग पर चढ़कर सेल्फी ले रही थी। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वो पानी में जा गिरी। 

युवती को ताल में गिरता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत ये थी कि ताल का पानी उसके कंधों तक ही था जिससे वो डूबने से बच गई। लोगों ने लड़की को बाहर निकालने के लिए एक रस्सी पानी में फेंकी। रस्सी के एक सिरे को युवती ने कमर में बांधा और किनारे तक आई। लोगों ने रस्सी खींचा और लड़की दीवार के सहारे पैर रखते हुए ऊपर आई। 

इस घटना के बारे में एसएसपी जोन-1 राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पूछताछ के बाद युवती को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed