मध्यप्रदेश: नर्मदा के किनारे नहीं ले सकेंगे सेल्फी, डीएम ने लगाई रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में सेल्फी लेने की वजह से हो रहे हादसों के बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर में जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, जबलपुर में जिलाधिकारी ने सेल्फी लेने से मना कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनाई के मुताबिक जिलाधिकारी ने जल स्रोतों, बोटिंग और ड्राइविंग करते समय सेल्पी लेने पर रोक लगा दी है। डीएम ने सेल्फी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को सेल्फी को लेकर आदेश जारी किए है। जिला प्रशासन ने इस तरह का आदेश सीआरपीसी की धारा 144, 1973 के तहत दिया है।
MP: Clicking selfies near water bodies and while boating & driving prohibited on the orders of the DM under Sec 144 CrPC 1973 in Jabalpur.
— ANI (@ANI_news) July 15, 2017विज्ञापन
हाल ही में अनेक जगहों पर सेल्फी के दौरान लोगों के जान गंवाने के बाद जबलपुर जिले में आने वाले नर्मदा के तट और जलप्रताप जैसी जगहों पर सेल्फी लेने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जबलपुर जिले के तहत आने वाले नर्मदा घाट, भेड़ाघाट और अन्य जलप्रपात से जुड़े पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
मालूम हो कि पिछले दिनों सेल्फी को लेकर कई तरह के घटनाएं सामने आई है। इस बीच मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक महिला को सेल्फी लेने के कारण जान गंवानी पड़ी थी। वह पहाड़ी पर चढ़कर सेल्फी ले रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह लगभग 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद में उसकी मौत हो गई।
