{"_id":"61542b918ebc3e04b9361d42","slug":"girl-badly-beats-drunked-man-who-collide-with-her-scooty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: युवती ने शराबी युवक को बीच सड़क चप्पलों से पीटा, नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: युवती ने शराबी युवक को बीच सड़क चप्पलों से पीटा, नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई
Wed, 29 Sep 2021 03:18 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 29 Sep 2021 03:18 PM IST
सार
युवती का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने युवक को पीटते हुए अपने पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई और जमीन पर नाक भी रगड़वाई।
विज्ञापन
युवती ने शराबी युवक को बीच सड़क चप्पलों से पीटा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बीच सड़क हंगामे का एक वाक्या सामने आया है। छापीहेड़ा बस स्टैंड के समीप ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला ने युवक की बीच सड़क चप्पलों, लात-घूंसों से पिटाई कर दी। युवती का गुस्सा इससे भी शांत नहीं हुआ तो उसने युवक को पीटते हुए अपने पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई और जमीन पर नाक भी रगड़वाई।
विज्ञापन
युवती छापीहेड़ा नगर में ही पार्लर चलाती है। सोमवार की शाम युवती अपनी स्कूटी से जा रही थी, उसी दौरान पैदल आ रहा युवक उससे टकरा गया। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब पी रखी थी। कहासुनी बढ़ने के बाद युवती ने युवक की चप्पलों से पिटाई शुरु कर दी। कई लागों के जमा होने के बावजूद किसी ने वहां बीच बचाव नहीं किया। युवक हाथ जोड़कर गिरगिरा रहा था लेकिन युवती ने उसकी एक न सुनी और पिटाई जारी रखी।
विज्ञापन
लड़की युवक को चप्पलों और लात से पीटते हुए कह रही थी की वह गांव की नहीं हैै, इंदौर से आई है। युवक के माफी मांगने पर युवती ने उसे पैर पर सिर रखकर और जमीन पर नाक रगड़कर माफी मांगने को कहा। मार खा रहे युवक ने माफी मांगते हुए यह सब किया। इसके बाद युवती वहां से चली गई।
विज्ञापन
