फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gherao on saving the cow slaughter convict: Digvijay will be involved, Narottam said - those who clear the land are demonstrating

गायों के लिए दिग्विजय का आंदोलन: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- गोचर भूमि साफ करने वाले प्रदर्शन कर रहे हैं

Tue, 08 Mar 2022 03:24 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 08 Mar 2022 03:24 PM IST
सार

कांग्रेस ने गायों की मौत के लिए जिम्मेदार गौशाला संचालक भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य को बचाने का आरोप लगा मंगलवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। इसमें दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे। इस गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। 

विज्ञापन
Gherao on saving the cow slaughter convict: Digvijay will be involved, Narottam said - those who clear the land are demonstrating
नरोत्तम मिश्रा मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने गायों की मौत के लिए गौशाला संचालक भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य को बचाने का आरोप लगा मंगलवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। इसमें दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे। इस पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। 

विज्ञापन

राजधानी भोपाल के बैरसिया में गायों की मौत के मामले पर फिर राजनीति गरमा गई है। गौ शाला संचालक को बचाने को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार दोपहर में बैरसिया एसडीएम के कार्यालय का घेराव करेंगी। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गौ प्रदर्शन को लेकर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने गोचर की भूमि साफ कर दी। वह गौशाला का निरीक्षण करने जा रहे है। इससे हास्यास्पद क्या होगा। गृहमंत्री ने कहा कि जिसके समय में कत्लखाने चला करते थे, वह प्रदर्शन करने जा रहे है। यह लोकतंत्र की विडंबना ही है। जिन्होंने किसानों के कर्जे माफ करने की बात करके धोखा दिया, वह किसानों की बात कर रहे है। जिन्होंने नौजवानों को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा दिया, वह नौजवानों की बात करते है।   

विज्ञापन


बता दें जनवरी 2022 में बैरसिया तहसील में गौ सेवा भारती नाम की गौशाला और उसके आसपास कई गायों की शव बिखरे मिले थे। गौ शाला के पास एक गड्डे में भी एक दर्जन से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मिले थे। उस समय दिग्विजय सिंह ने गौ शाला भाजपा नेत्री की होने का दावा किया था। इस मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। अब मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गायो की मौत के मामले में दोषी गौ शाला संचालक भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य को सरकार बचा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed