फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   general elections 2019: Digvijay Singh attack Sadhvi pragya and Narendra Modi over Hemant Karkare

साध्वी प्रज्ञा मसूद अजहर को श्राप दे देंगी तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी पड़ेगी : दिग्विजय

Sun, 28 Apr 2019 10:21 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sun, 28 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
general elections 2019: Digvijay Singh attack Sadhvi pragya and Narendra Modi over Hemant Karkare
भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बनाम दिग्विजय - फोटो : Amar Ujala

भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा कहती हैं कि हेमंत करकरे की मौत उनके श्राप से हुई है तो वे जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को श्राप क्यों नहीं दे देतीं? यदि वे श्राप दे देंगी तो आतंकवादियों को मारने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक भी नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि साध्वी मुझे आतंकवादी कहती हैं। यदि मैं आतंकवादी हूं तो मुझे गिरफ्तार करो। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन आप लोग उनकी बातों में मत आइए।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि हिंदु, मुस्लिम, सिख और ईसाई भाई-भाई हैं। ये लोग हिंदुओं से कह रहे हैं कि तुम खतरे में हो एक हो जाओ। मैं उन्हें बताना चाहता हूं इस देश को मुसलमानों ने 500 साल तक चलाया। किसी धर्म को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। धर्म बेचने वाले लोगों से सावधान रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा, आजकल गूगल पर 'फेंकु' टाइप करो तो किसका फोटो आता है? विश्व में इनकी शोहरत इस बात की है, इससे झूठा प्रधानमंत्री किसी देश का नहीं है, इतना झूठ बोलते हैं। 


दिग्विजय ने शनिवार को पूरा दिन नरेला विधानसभा में बिताया। हर सभा में दिग्विजय ने कहा कि उन्हें भाजपा और आरएसएस के लोगों से हिंदू होने का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। किसी भाजपा के नेता ने नर्मदा परिक्रमा नहीं की, लेकिन मैंने की है। शिवराज ने नर्मदा परिक्रमा की वो भी हेलिकॉप्टर से। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed