फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   fraud second marriage in madhya pradesh

पत्नी गई मायके, पति ले आया दूसरी बीवी

Thu, 20 Mar 2014 11:28 AM IST
Updated Thu, 20 Mar 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
fraud second marriage in madhya pradesh

मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के परामर्श केंद्र में एक अजीब मामला सामने आया। यहां एक व्यक्ति की पत्नी कुछ दिन के लिए मायके चली गई तो उसने दूसरी शादी कर ली।

विज्ञापन


दूसरी शादी के लिए पति ने अपनी पहली पत्नी से किसी तरह की बातचीत भी नहीं की और एकतरफा तलाक लेके दूसरी पत्नी को घर ले आया।

पत्नी को न तो तलाक की खबर हुई न दूसरी शादी की। जब वह मायके से लौटकर आई तो पता चला कि उसके पति ने तो दूसरी शादी कर ली है। विवाद भोपाल के गोविंदपुरा परामर्श केन्द्र पहुंच गया। जहां काउंसलिंग के दौरान पता चला कि पति ने धोखे से तलाक ले लिया है।

विज्ञापन

पत्नी ऑपरेशन के लिए गई थी मायके

fraud second marriage in madhya pradesh

जानकारी के अनुसार सविता सोनी की शादी चार साल पहले दीपक सोनी से हुई थी। शादी के बाद सविता की तबीयत खराब हुई तो उसे इलाज के लिए मायके जाना पड़ा, जहां उसका ऑपरेशन हुआ।

पूरी तरह ठीक होते-होते एक साल लग गया। इस दौरान पति और ससुरालवालों ने उससे कोई संपर्क नहीं किया। जब सालभर बार सविता घर लौटी तो उसे परिवार वालों ने बाहर निकाल दिया।

पीड़िता ने गोविंदपुरा थाना परामर्श केन्द्र में सुनवाई के लिए आवेदन दिया। पति दीपक सोनी को काउंसलिंग में बुलाया। दीपक ने बताया कि उसने पत्नी को एकतरफा तलाक दे दिया है।

पति ने दिया एकतरफा तलाक

fraud second marriage in madhya pradesh
लेकिन पीड़िता के मुताबिक उसे तलाक से संबंधित कोई नोटिस अथवा दस्तावेज मिले ही नहीं। पीड़िता का कहना है कि पति ने जानबूझकर तलाक के नोटिस मायके के पते पर नहीं बल्कि गलत पते पर भिजवाए।

नोटिस रिसीव नहीं होने की स्थिति में उसे आसानी से एकतरफा तलाक मिल गया।

वहीं, दूसरी ओर पीडिता का कहना है कि वह पति को धोखेबाजी करने के लिए कड़ी सजा दिलवाना चाहती है। गोविंदपुरा परामर्श केन्द्र से सविता अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंची, जहां पति के खिलाफ धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed