{"_id":"624595a79f7ca921ee0e75d7","slug":"fraud-in-chhatarpur-ration-was-not-given-to-the-consumers-even-after-getting-the-finger-fixed-the-sdm-got-the-shop-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर में फर्जीवाड़ा: फिंगर लगवाकर भी उपभोक्ताओं को नहीं दिया जाता था राशन, एसडीएम ने दुकान करवा दी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर में फर्जीवाड़ा: फिंगर लगवाकर भी उपभोक्ताओं को नहीं दिया जाता था राशन, एसडीएम ने दुकान करवा दी सील
Thu, 31 Mar 2022 05:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 05:21 PM IST
सार
छतरपुर में राशन दुकान के संबंध में मिल रही शिकायतों पर एसडीएम ने कार्रवाई की है। आकस्मिक निरीक्षण में दुकान बंद मिलने पर सील किया गया है।
विज्ञापन
आकस्मिक निरीक्षण में दुकान बंद मिलने पर सील किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में राशन दुकान के संबंध में मिल रही शिकायतों पर एसडीएम ने कार्रवाई की है। आकस्मिक निरीक्षण में दुकान बंद मिलने पर सील किया गया है।
जानकारी के अनुसार मामला जिले के लवकुशनगर जनपद के ग्राम ठकुर्रा का है। उपभोक्ताओं ने पीडीएस की संचालित राशन दुकान की शिकायत की थी कि उक्त दुकान संचालक द्वारा हितग्राहियों से मशीन में फिंगर के निशान तो लगवाए जाते हैं पर राशन नहीं दिया जाता और बहाना बनाकर कह दिया जाता है कि मशीन काम नहीं कर रही। जिससे रिकॉर्ड में राशन मिलना दर्शाता है और हकीकत में राशन मिलता नहीं है। शिकायत मिलने पर एसडीएम राकेश परमार आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। दुकान बंद पाई गई। इसके चलते उक्त दुकान को सील करते हुए खाद्य विभाग के जेएसओ को वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।