फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four children who went to bathe in a water pit in Rajasthan Nagaur died

Rajasthan Crime: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से भाई बहन समेत चार बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम

Sun, 17 Jul 2022 03:02 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 03:02 PM IST
सार

लूणेरा गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Four children who went to bathe in a water pit in Rajasthan Nagaur died
पानी में डूबे बच्चे - फोटो : amar ujala

विस्तार

नागौर के स्टेडियम मुंडवा रोड स्थित लूणेरा गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे। शनिवार को हुई बारिश की वजह से खेत में बने गड्ढे में पानी भर गया था। ये बच्चे उसमें नहाने के लिए उतर गए। आस-पास मौजूद लोगों ने चारों को बचाने का काफी प्रयास किया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे से उनके शवों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने चारों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लूणेरा गांव निवासी बाबू लाल का छह वर्षीय बेटा शिम्भू और उनकी चार वर्षीय बेटी लिछमा घर से निकले थे। इनके साथ में मोहन राम साटिया की पांच साल की बेटी आरती और पप्पू राम साटिया का पांच साल का बेटा पप्पू भी था। ये चारों घर के बाहर खेल रहे थे। घर के पास में ही एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था। ये चारों बच्चे उसमें नहाने के लिए उतर गए। पानी अधिक होने पर ये चारों उसमें डूबने लगे। तभी वहां मौजूद एक शख्स की नजर बच्चों पर पड़ गई। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


लोगों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गड्ढे से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर नागौर सीओ विनोद कुमार कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर, घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed