फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former CMO was driving a car under the influence of alcohol, one died in collision

MP News: सीएम शिवराज के मंच से निलंबित पूर्व सीएमओ ने नशे में कार से लोगों को रौंदा, एक की मौत, पांच घायल

Thu, 12 Jan 2023 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 07:17 PM IST
सार

खरगोन जिले के भीकनगांव में पूर्व सीएमओ की बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। एक गंभीर रूप से घायल की इंदौर ले जाने के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Former CMO was driving a car under the influence of alcohol, one died in collision
पुलिस ने आरोपी पूर्व सीएमओ को हिरासत में ले लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव में पूर्व सीएमओ की बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। एक गंभीर रूप से घायल की इंदौर ले जाने के दौरान मौत हो गई। कार भीकनगांव के पूर्व सीएमओ चला रहे थे। ये वही पूर्व सीएमओ हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से निलंबित कर दिया था। पूर्व सीएमओ पर आरोप है कि वे शराब पीकर कार चला रहे थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर निलंबित सीएमओ को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना खरगोन के भीकनगांव की है। बताया गया कि गुरुवार दोपहर में एक कार (MP10CB 1175) बेकाबू हो गई और कोर्ट के सामने की सड़क पर राहगीरों को टक्कर मारने लगी। कार इतनी बेकाबू थी कि उसके सामने जो आया उसे रौंदती चली गई। टायर फटने के बाद गाड़ी रुक गई। पांच लोग घटना में घायल हुए हैं। कार भीकनगांव के पूर्व सीएमओ मोहन सिंह अलावा चला रहे थे। मोहन सिंह अलावा पर आरोप है कि वे शराब के नशे में थे। इस घटना में राहगीरों सहित होटल और ठेले वाले शिकार हुए।  एक राहगीर की हालत तो इतनी गंभीर हो गई कि उसे खरगोन जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। कोदला निवासी रामलाल धनगर की उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। दुर्घटना के बाद पूर्व सीएमओ वाहन लेकर फरार होने लगे, जिस पर पुलिस ने उन्हें पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


भीकनगांव थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी कि एक बेकाबू कार ने कुछ लोगों को घायल कर दिया है। सूचना पर तुरंत कार का पीछा कर उसे रोका गया। कार पूर्व सीएमओ मोहन अलावा चला रहे थे। शराब पीकर वाहन चलाने की बात भी सामने आई है। हमने मेडिकल करवा कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मोहन अलावा से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed