फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   former CM Kamal Nath Chhindwara Visit claims BJP MLA in contact with him

MP News: कमलनाथ का दावा-बीजेपी विधायक संपर्क में, बोले-जिन MLA को टिकट नहीं मिलेगी वो कांग्रेस में आएंगे

Mon, 14 Nov 2022 04:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 14 Nov 2022 04:20 PM IST
सार

कमलनाथ अपने चार दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा में थे। इस दौरान उन्होंने कुछ भाजपा विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार बनेगी, सबसे पहले छिंदवाड़ा को ही प्राथमिकता मिलेगी।

विज्ञापन
former CM Kamal Nath Chhindwara Visit claims BJP MLA in contact with him
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर से यह दावा किया है कि कुछ भाजपा विधायक उनके संपर्क में हैं लेकिन वे कांग्रेस संगठन से जुड़े नेताओं को ही विधानसभा चुनाव में टिकट देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में यह बयान दिया है।
विज्ञापन


यहां चार दिन के प्रवास पर पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ कलेक्ट्रेट में बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ भाजपा विधायक संपर्क में है और रहेंगे भी। जिन विधायकों को भाजपा टिकट नहीं देगी तो वे कांग्रेस से संपर्क करेंगे। हालांकि, कमलनाथ ने यह भी कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता कांग्रेस संगठन से जुड़े लोगों को टिकट देने की रहेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि हर हाल में भी कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएंगे। चर्चा के दौरान पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि जैसे ही सरकार बनेगी तो पूर्व की तरह सबसे पहले छिंदवाड़ा को ही प्राथमिकता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


नरसिंहपुर के पूर्व विधायक ने किया था दावा

दरअसल ,कांग्रेस विधायक लाखन सिंह ने यह दावा किया था कि भाजपा के कुछ विधायक पूर्व सीएम कमलनाथ के संपर्क में है और समय से पहले एक महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में जब पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे विधायक जरूर संपर्क में रहेंगे। जिन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिलेगी। कमलनाथ ने कहा कि बाल कांग्रेस नई पीढ़ी को दिशा देगी। बाल कांग्रेस आवश्यक है। नई पीढ़ी देश प्रदेश और जिले को निर्माण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed