{"_id":"5dabab488ebc3e93c6339c06","slug":"former-bjp-mla-daughter-accuses-family-for-atrocities","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: पूर्व भाजपा विधायक की बेटी ने कहा- जबरदस्ती शादी के लिए परिवार कर रहा अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: पूर्व भाजपा विधायक की बेटी ने कहा- जबरदस्ती शादी के लिए परिवार कर रहा अत्याचार
Sun, 20 Oct 2019 06:05 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 20 Oct 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश की भोपाल मध्य विधानसभा सीट के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में परिवार वालों पर अत्याचार का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक की 28 वर्षीय बेटी भारती सिंह ने अपने आरोप में विधायक के बेटे से शादी कराने के लिए परिवारवालों पर ही ‘इंजेक्शन’ लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विजय सिसोदिया ने बताया कि ‘पूर्व विधायक ने 16 अक्तूबर को कमला नगर पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और दावा किया था कि वह ‘मानसिक रूप से अस्वस्थ’ है।’
विज्ञापन
एक स्थानीय समाचार चैनल ने एक वीडियो क्लिप चलाया, जिसमें भारती अपने ऊपर हुए अत्याचार के बारे में बात करते हुए दिख रही है। उसने दावा किया कि ‘मेरा परिवार मेरी मर्जी खिलाफ एक विधायक के बेटे से शादी कराना चाहती है। मुझे बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर घर में कैद रखा जा रहा था।’
विज्ञापन
भारती के वकील अंकित सक्सेना ने कहा कि ‘उन्होंने जबलपुर में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से पुलिस सुरक्षा की मांग की है।’ सक्सेना ने कहा कि ‘उन्होंने भारती के वीडियो को उनके अनुरोध पर रिकॉर्ड किया था।’
उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की याचिका में उसके पिता द्वारा दायर 16 अक्तूबर की पुलिस शिकायत की जांच और रद्द करने की मांग की गई है। इस बारे में पूर्व विधायक सिंह से प्रतिक्रिया जानने के लिए कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
