फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Five candidates in fray for Jhabua assembly by-election

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान, पांच उम्मीदवार मैदान में

Mon, 21 Oct 2019 09:40 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, झाबुआ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 21 Oct 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Five candidates in fray for Jhabua assembly by-election
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन

मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है और सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। झाबुआ के निर्वाचन अधिकारी अभय सिंह खराडी ने बताया कि झाबुआ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिका बरी प्रबल सिपाहा नेताया कि इस उपचुनाव में कुल 2,77,599 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करके पांच उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए 356 मतदान केंद्र बनाये गए हैं, जिनमें से 61 अतिसंवेदनशील हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की चार कंपनियां, विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की चार कंपनियां और प्रदेश के अन्य जिलों के 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस सीट पर कुल तीन निर्दलीय सहित पांच उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) एवं भाजपा के उम्मीदवार भानू भूरिया(36) के बीच ही होने की संभावना है। निर्दलीय उम्मीदवार में भाजपा के बागी कल्याण सिंह डामोर, निलेश डामोर और रामेश्वर सिंगार शामिल हैं।


भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट खाली हो गई थी। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद बन गये हैं, इसलिए उन्होंने झाबुआ विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed