{"_id":"61f3a8b72639ea7f913acfa9","slug":"fire-in-indore-a-massive-fire-broke-out-in-indore-s-gnt-market-the-fire-extinguished-in-the-morning-after-an-overnight-effort","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire In Indore: इंदौर के जीएनटी मार्केट में लगी भीषण आग, रातभर की कोशिश के बाद सुबह बुझी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire In Indore: इंदौर के जीएनटी मार्केट में लगी भीषण आग, रातभर की कोशिश के बाद सुबह बुझी आग
Fri, 28 Jan 2022 01:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:56 PM IST
सार
इंदौर के जीएनटी मार्केट की एक दुकान में गुरुवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेते हुए आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तमाम कोशिशों के बाद भी आग पर शुक्रवार सुबह 9 बजे तक काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर के जीएनटी मार्केट की एक दुकान में गुरुवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेते हुए आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तमाम कोशिशों के बाद भी आग पर शुक्रवार सुबह 9 बजे तक काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार शहर के लकड़ी मार्केट यानी लाबरिया भेरू क्षेत्र के जीएनटी मार्केट की एक दुकान पर गुरुवार रात साढ़े 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग कैसे लगी फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है। आग में दुकान में रखी लकड़ियां, मशीनें जल गई। आग बढ़ते-बढ़ते आसपास की दुकानों को भी चपेट में लेने लगी। दूर तक धुआं नजर आ रहा था। पूरा बाजार लकड़ियों से भरा होने के चलते चिंता बढ़ने लगी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर एसपी आरएस निगवाल ने बताया कि आग के कारण चारों तरफ धुआं फैल गया था। संकरी होने के कारण जेसीबी से दीवारें तोड़ी गई। तब जाकर अग्निशमन वाहन और टैंकर अंदर आ सके। बताया जा रहा है कि आग बुझाने में 90 टैंकरों की मदद ली गई।