{"_id":"5dad3e758ebc3e93b532d862","slug":"fire-breaks-out-in-golden-gate-hotel-of-indore-madhya-pradesh-many-people-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर के गोल्डन गेट होटल में भीषण आग, फंसे लोगों को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर के गोल्डन गेट होटल में भीषण आग, फंसे लोगों को बचाया गया
Mon, 21 Oct 2019 11:56 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
होटल में लगी भीषण आग
- फोटो : Social Media
इंदौर के विजयनगर इलाके में स्थित गोल्डन गेट होटल में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
आग में फंसे हुए कई लोगों को फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने बचा कर सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन ने होटल से सटी दूसरी इमारतों को भी एतियातन खाली करवा लिया था।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि होटल में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि होटल का ज्यादातर हिस्सा लकड़ी से बना हुआ था। इसकी वजह से यह बहुत तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
फिलहाल होटल के बाहरी हिस्से में लगे आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर आग बुझाने का काम अब भी जारी है।
Madhya Pradesh: Fire breaks out at a hotel in Indore. More details awaited. pic.twitter.com/gzdsJuQo9J
— ANI (@ANI) October 21, 2019
