{"_id":"5f8e4ab44c772e49bc3e02d9","slug":"fir-against-bjp-leader-dinesh-bhawsar-violation-of-covid-19-guidelines-during-cms-roadshow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : रोडशो में कोविड-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : रोडशो में कोविड-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Tue, 20 Oct 2020 07:55 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 20 Oct 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
BJP Symbol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर पुलिस ने भाजपा नेता दिनेश भावसार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोडशो में भाजपा नेता ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया था, जिसके आधार पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांवेर पुलिस थाने के प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बताया कि सोमवार शाम निकाले गए रोड शो को इन शर्तों पर मंजूरी दी गई थी इसमें केवल पांच वाहन शामिल होंगे और शारीरिक दूरी और कोविड-19 से बचाव के अन्य दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Indore Police have registered an FIR against BJP leader Dinesh Bhawsar for alleged violation of COVID-19 guidelines during Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's roadshow on October 19 in Sanwer Tehsil.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 20, 2020
उन्होंने सांवेर के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से पुलिस थाने को भेजे गए पत्र के हवाले से बताया कि अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करते हुए मुख्यमंत्री के रोड शो में 20 से 25 गाड़ियां शामिल हुईं। इस चुनावी आयोजन में शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया और इसमें शामिल कई लोगों ने महामारी से बचाव के लिए मास्क भी नहीं पहना।
थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के रोड शो में नियम-शर्तों के कथित उल्लंघन पर स्थानीय भाजपा नेता दिनेश भावसार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत सोमवार देर रात मामला दर्ज किया गया। इस नेता के आवेदन पर ही मुख्यमंत्री के चुनावी रोड शो की अनुमति दी गई थी।
सांवेर, सूबे के उन 28 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है जहां तीन नवंबर को उप चुनाव होने हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर मुख्य चुनावी भिड़ंत प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और पूर्व लोकसभा सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बीच है। वे क्रमशः भाजपा और कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
