फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fierce fire in textile factory in Burhanpur laborers saved their lives by running away

बुरहानपुर: कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 24 से ज्यादा मजदूरों ने भागकर बचाई जान, लाखों के नुकसान की आशंका

Tue, 20 Dec 2022 10:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 10:56 AM IST
सार

बुरहानपुर टैक्स्टाइल कपड़ा फैक्ट्री में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Fierce fire in textile factory in Burhanpur laborers saved their lives by running away
कपड़ा मिल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में ग्राम बसाड़ रोड पर स्थित बीटी मिल बुरहानपुर टैक्स्टाइल कपड़ा फैक्ट्री में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में उस समय करीब दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। किसी तरह मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग लगने के चलते लाखों का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए नेपानगर, शाहपुर और बुरहानपुर नगर निगम से आधा दर्जन से अधिक अग्निशमन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे रहे। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया आग कैसे लगी यह पता नहीं, लेकिन हम बाहर काम कर रहे तभी अंदर से आग लगी दिखी तो जान बचाकर भागे। इससे पहले बॉयलर की लकड़ियों को खींचा, बॉयलर बंद किए। मजदूरों को बाहर निकाला। पीछे एक ट्रैक्टर था उसे निकाला। भूसा भी पड़ा था उसे हटाया।रात 3 बजे लगी आग के बाद से लगातार यहां दमकलों से उसे बुझाने का काम चलता रहा। सुबह तक कुछ हद तक काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि कपड़ा होने की वजह से धुंआ भी अधिक रहा। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन नुकसान के लाखों से अधिक के होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed