{"_id":"63f1f45c9c6b3ecc130bd29f","slug":"fierce-fire-broke-out-in-main-branch-of-sbi-bank-in-shahdol-firefighters-engaged-in-extinguishing-the-fire-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस; दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस; दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे
Sun, 19 Feb 2023 03:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 19 Feb 2023 03:35 PM IST
सार
कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि राजेंद्र टॉकीज के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के एक कमरे में भीषण आग लग जाने की सूचना मिली थी। उसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसीबीआई की मुख्य शाखा में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल शहर के मेन चौराहे राजेंद्र टॉकीज के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल कर्मी सहित पुलिस पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजेंद्र टॉकीज चौराहे पर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में रविवार की सुबह आग लग जाने की खबर आई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि राजेंद्र टॉकीज के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के एक कमरे में भीषण आग लग जाने की सूचना मिली थी। उसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है, मामले की पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
