फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmer commits suicide in MP: Farmer ate poison due to non-availability of fertilizers in Ashoknagar, Congress targeted CM

MP Kisan Suicide: अशोकनगर में खाद न मिलने से परेशान किसान ने जहर खाया, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को घेरा

Fri, 29 Oct 2021 11:48 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 29 Oct 2021 11:48 AM IST
सार

अशोकनगर में किसान धनपाल यादव ने कीटनाशक खाकर जान दे दी है। वह खाद न मिलने से परेशान था। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है।  

विज्ञापन
Farmer commits suicide in MP: Farmer ate poison due to non-availability of fertilizers in Ashoknagar, Congress targeted CM
अशोकनगर में किसान ने आत्महत्या की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में खाद संकट गहरा गया है। अशोकनगर में एक किसान धनपाल यादव ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। वह बारिश की वजह से फसल बर्बाद होने और अब खाद न मिलने से परेशान था। मामला अशोकनगर के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोल गांव का है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धनपाल यादव उम्र 40 वर्ष बुधवार रात करीब 8:30 बजे अपने घर पहुंचा था। धनपाल के भतीजे विजयपाल ने बताया कि पिछले 15 दिन से वह खाद के लिए परेशान था। बुधवार रात घर लौटने के बाद उसने कीटनाशक खा लिया। अशोकनगर जिला अस्पताल ले गए, पर डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


विजयपाल के मुताबिक चाचा के खेत में इस बार अच्छी फसल नहीं आई थी। बारिश ने सब बर्बाद कर दिया था। कुछ दिन पहले बारिश हुई तो वह खेत में बोवनी करना चाह रहे थे। इसके लिए खाद की आवश्यकता थी। चाचा पिछले लगभग 15 दिन से हर दिन खाद लेने के लिए अशोकनगर व अन्य जगह चक्कर काट रहे थे। फिर भी उन्हें खाद नहीं मिली। इसी कारण उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतक के भतीजे ने यह भी बताया कि धनपाल के पास आठ से 10 बीघा जमीन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति शुरू
किसान की आत्महत्या के मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि ईसागढ़ जिला अशोकनगर में खाद नहीं मिलने पर किसान ने जहरा खाकर आत्म हत्या की। मामू (शिवराज सिंह चौहान) ने सारा खाद उन क्षेत्रों में भेज दिया जहां उपचुनाव हो रहे हैं। 30 को उपचुनाव में वोट डाले जाएंगे और उसके बाद उन क्षेत्रों में भी खाद मिलना बंद हो जाएगी। जिन्होंने अपने गोदामों में खाद जमा कर लिया है, वे जमकर कालाबाजारी करेंगे। इससे पहले उनके बेटे और राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अशोकनगर और गुना में खाद की कमी दूर करने की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed