फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Family members says that woman fall from the roof, when she consciousness and tell all truths

भोपालः परिजनों ने कहा- छत से गिर गई, होश आने पर खुला राज, देवर पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 30 Sep 2019 07:34 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 30 Sep 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Family members says that woman fall from the roof, when she consciousness and tell all truths
मृत शरीर(सांकेतिक)
आए दिन महिलाओं पर घरेलू हिंसा के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और इसी तरह की घटना भोपाल के गांधी नगर इलाके में रहने वाली महिला के साथ घटित हुई है। छह दिन पहले मनीषा शर्मा नाम की महिला को गंभीर घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को बताया था कि महिला छत से गिरने के कारण जख्मी हुई है। लेकिन महिला के होश में आने पर पता चला कि महिला के सिर पर उसके देवर ने फावड़ा मार दिया था। महिला की रविवार शाम मृत्यु हो गई। पुलिस ने महिला के देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले के खुलासे होने के बाद से आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


गांधीनगर थाना प्रभारी तरुण भाटी के मुताबिक मनीषा पत्नी सुनील शर्मा (35) अर्जुन वार्ड गांधी नगर में संयुक्त परिवार में रहती थी। सुनील शर्मा खेती किसानी करते हैं, जबकि उनका छोटा भाई रवि शर्मा कियोस्क चलाता है। 22 सितंबर मनीषा शर्मा को परिजन गंभीर गंभीर घायल अवस्था में लेकर इलाज के लिए लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। वहां बताया था कि छत से गिरने के कारण मनीषा को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


मनीषा की हालत में सुधार नहीं होने से परिजनों ने उसे एक दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी सेहत में सुधार हुआ और उसे कुछ होश आया। होश में आने के बाद मनीषा ने बताया कि उसे देवर रवि शर्मा ने सिर में फावड़ा मार दिया था। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस ने रवि के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। रविवार शाम को मनीषा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed