फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   EX deputy ranger murdered in Sehore half burnt body found forest

MP News: रिटायर डिप्टी रेंजर का अधजला शव मिला, शरीर पर नहीं थे कपड़े, फोन पर पत्नी से कही थी ये बात

Tue, 06 Dec 2022 10:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Dec 2022 10:10 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मृतक सुरेश रविवार दोपहर से घर से लापता थे। इससे पहले उनकी पत्नी की सुरेश ने फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि एक-दो घंटे में घर आ जाऊंगा, लेकिन वह वापस नहीं आए।

विज्ञापन
EX deputy ranger murdered in Sehore half burnt body found forest
बेटे ने की पिता की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले के बुधनी पिकनिक स्पॉट पर 70 वर्षीय बुजुर्ग का नग्नावस्था में अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रिटायर डिप्टी रेंजर के रूप में हुई है, जो रविवार दोपहर से लापता था। सूचना पर पहुंची बुधनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार सेामवार शाम को बुदनी के पाइप पुल रोड के पास जंगल में 70 साल के बुजुर्ग का अधजला शव मिला। शव की पहचान होशंगाबाद ग्वालटोली के रहने वाले सुरेश सौनेर पिता शिवशंकर सोनेर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुरेश रविवार दोपहर से अपने घर से लापता थे। इससे पहले उनकी पत्नी की सुरेश ने फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि एक-दो घंटे में घर आ जाऊंगा। इसके कुछ देर बात  उन्होंने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर कुछ वीडियो और फोटो भी अपलोड किए थे। 
विज्ञापन


बात होने के काफी देर बाद वह घर नहीं पहुंचे,  परिजनों ने फोन लगाया तो वह बंद बताने लगा। काफी देर तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला था। जिसके बाद परिजनों ने देहात थाने में रात करीब 3 बजे सुरेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में परिजनों ने बुधनी के पाइप पुल जाने वाले रोड पर सुरेश की तलाश की तो सड़क पर उनकी चप्पल मिली। जंगल में अंदर पहुंचने पर सुरेश का जला हुआ शव पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सड़क से जंगल की ओर घसीटने के निशान मिले तो उसका पीछा किया गया। जिसके बाद एक गड्ढे में सुरेश का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया जो अधजला और नग्न अवस्था में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी  है। बुधनी थाना प्रभारी विकास खिंची ने बताया कि मामला हत्या का लग रहा है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed