मध्यप्रदेश: मोर चोरी के आरोप में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, 10 लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में मोर चोरी के आरोप में भीड़ ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। यह घटना कुकड़ेश्वर थाने के तहत आने वाले लसूडिया आतरी गांव में घटित हुई है। देर रात गांववालों ने कुछ लोगों को मोर चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान भीड़ ने चार लोगों की बुरी तरह से पिटाई की। तीन लोग गांववालों के चंगुल से भाग गए जबकि बुजुर्ग उनके हत्थे चढ़ गया।
पकड़े गए आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दस गांववालों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के पास से एक कट्टा और चार मरे हुए मोर बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। एक दिन पहले ही नीमच में इस तरह की घटना सामने आई थी।
नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके मिश्रा ने कहा, 'हीरा (मृतक शख्स) की लगभग 10 स्थानीय लोगों ने पिटाई की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।'
MP: A man, Heera Lal was beaten to death allegedly over peacock theft in Lasudiya, Neemuch. RK Mishra, ASP says, "Heera was beaten up by around 10 locals, he was admitted to a hospital &declared dead there. Case registered under SC/ST Act & relevant sections.All accused arrested" pic.twitter.com/6gWvQJEMEj
— ANI (@ANI) July 20, 2019
गुरुवार को भीड़ ने बकरा चुराकर ले जा रहे तीन लोगों की जमकर पिटाई की थी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। सूचना के अनुसार बुधवार दोपहर को तीन युवक एक बकरे को बाइक पर लेकर जा रहे थे। लेकिन मंदिर के पास उनकी बाइक फिसल गई। हादसे के बाद लोगों ने युवकों को उठाने की कोशिश की लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगे।
गांववालों को युवकों पर शक हुआ और उन्होंने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की। उनके साथ बकरा होने की वजह से ग्रामीणों को चोरी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने युवकों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से युवकों को बचाया। पुलिस ने बकरा चुराने के आरोप में मंदसौर के रहने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
