{"_id":"10af4ad2a163b9ea6203dbadddc20c6e","slug":"drunk-doctor-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब छुड़ाने वाला डॉक्टर खुद धुत हो कर कर रहा था उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब छुड़ाने वाला डॉक्टर खुद धुत हो कर कर रहा था उपचार
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Thu, 12 Feb 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक डॉक्टर की हरकत से इस सम्मानित्त पेशे को ठेस पहुंची है। अक्सर शराब के आदी लोगों को नशा न करने की सलाह देने वाला डॉक्टर खुद ही नशे में चूर पाया गया। बताया गया कि डॉक्टर नशे की हालत में मरीजों का उपचार कर रहा था। घटना मध्यप्रदेश के महू इंदौर की है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर महू के एक सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर नशे में धुत होकर मरीजों का उपचार कर रहा था। बताया गया कि इस दौरान कुछ लोगों को डॉक्टर की हरकते आसामान्य लगी, पता चला कि डॉक्टर शराब के नशे में मरीजों का उपचार कर रहा है। इससे कई लोग भड़क गए।
विज्ञापन
डॉक्टर का नाम दीपक सिमलोट बताया गया। मरीजों ने डॉक्टर की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की। लोगों ने बताया कि पहले भी कई बार डॉक्टर को नशे की हालत में देखा गया है कई बार लोगों ने डॉक्टर की शिकायत भी की।
विज्ञापन
