फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   doctor shot dead by cousin who was ‘in love’ with her

'जो मेरा हो नहीं पाया वो तेरा हो नहीं सकता'

Sat, 10 May 2014 11:35 AM IST
Updated Sat, 10 May 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
doctor shot dead by cousin who was ‘in love’ with her

दुल्हन के रूप में जयश्री की अर्थी उठी तो परिवार के साथ साथ पूरा मुहल्ला फफक उठा। जिस घर से डोली उठनी थी वहां से अर्थी उठ रही थी, लोग रो रहे थे लेकिन सलाखों के पीछे खड़ा कातिल यही बोल रहा था कि,'तुम किसी और की नहीं हो सकतीं।"

विज्ञापन


मंजर गम का था, चचेरे भाई ने जयश्री को मुखाग्नि दी। जयश्री को SMS करके आठ दिन पहले अनुराग ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने लिखा था कि यदि तुमने रोहित से शादी की तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अनुराग ने जिस कट्टे से दुल्हन पर फायर किए थे वो सागर से खरीदा था। उसके पास पांच कारतूस भी थे जिसमें से दो का उसने इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी के माहौल में गम

doctor shot dead by cousin who was ‘in love’ with her

भोपाल में हो रही थी शादी, रस्में चल रही थीं, बाराती नाच रहे थे, डीजे की आवाज भी ऊंची थी। माहौल मस्ती का था, खुशी का था और दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे की आंखों में प्यार देख रहे थे।

इस खुशी के माहौल में एक शख्स ऐसा भी था जिसके दिल में दुख था, गुस्सा था और बदला लेने की भावना भी। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे और वो शख्स भी नजदीक ही था।

दुल्हन को मार दी गोली

doctor shot dead by cousin who was ‘in love’ with her

अचानक उस शख्स के हाथ में कुछ चमका, 'धांय' की एक आवाज हुई और दुल्हन एक ओर लुढ़क गई। वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई करनी शुरू कर दी और परिवार के लोग दुल्हन को अस्पताल लेकर भागे।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पेशे से डॉक्टर जयश्री नामदेव की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गोली मारने वाले अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन जाने वाली तो चली गई।

एसपी अरविंद सक्सेना ने कहा कि मामला एकतरफा प्यार का है, अनुराग जयश्री की शादी होते नहीं देख पाया और उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच जारी है।

फुफेरा भाई ही था दुल्हन का कातिल

doctor shot dead by cousin who was ‘in love’ with her

दुल्हन जयश्री का कातिल उसका रिश्ते का भाई ही था। उसने बृहस्पतिवार रात को विवाह समारोह के दौरान स्टेज पर दुल्हन के लिबास में सजी-धजी अपनी फुफेरी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।

मामला शहर के लालघाटी इलाके का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुराग दुल्हन डॉ जयश्री नामदेव की बुआ का लड़का है। वह बैंक परीक्षा की कोचिंग करने के समय से ही जयश्री के पीछे पड़ा हुआ था।

निजी बैंक में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत और सागर जिले का रहने वाले आरोपी अनुराग ने देसी कट्टे से गोली मारी। जिस पर समारोह में मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

जयश्री को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयश्री कुछ महीने पहले ही दूल्हे डॉ रोहित नामदेव के संपर्क में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed