{"_id":"af046805ccf6032569b3440cc0e69d34","slug":"doctor-nabbed-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी के साथ ये सब करता था डॉक्टर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मचारी के साथ ये सब करता था डॉक्टर!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में सरकारी गवर्मेंट डिस्पेंसरी के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है, उस पर आरोप है एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न का।
विज्ञापन
डॉक्टर महिला को अश्लील कॉल करता था जो उसने रिकॉर्ड कर लीं। चंडीगढ़ की लैब में जांच की गई और ये साबित हो गया कि आवाज डॉक्टर की ही थी।
इसके बाद डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न और महिला को धमकाने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर आरएस परिहार को हिरासत में ले लिया गया है।
महिला ने 2012 में मामला दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।
महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसके मुताबिक बाकी स्टाफ के चले जाने के बाद डॉक्टर उसे डिस्पेंसरी में रुकने के लिए बाध्य करता था।
महिला ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर ने उससे भोपाल में मकान लेने को कहा जबकि वो रोजाना विदिशा से आती थी। डॉक्टर ने कहा कि मकान का किराया वो दे देगा।
महिला ने कहा कि उसने केस दर्ज होने तक डॉक्टर को सहन किया।
