{"_id":"5fd0c4d436cb731340401d34","slug":"dispensing-machine-installed-in-toilet-illegal-diesel-pump-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट में डिस्पेंसिंग मशीन, जमीन में दबाया 12 हजार लीटर टैंक और करने लगा डीजल का अवैध धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयलेट में डिस्पेंसिंग मशीन, जमीन में दबाया 12 हजार लीटर टैंक और करने लगा डीजल का अवैध धंधा
Wed, 09 Dec 2020 10:53 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
जमीन में इस तरह लगाया था डीजल का टैंक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल में हेराफेरी अब आम बात हो गई है, लेकिन इस बार पेट्रोल-डीजल की हेराफेरी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, गुजरात की सीमा से सटे गांव बालावास में दो ढाबा मालिक डामोर और धर्मेंद्र हरिया ने अवैध डीजल पंप बना रखा है। ये लोग गुजरात से डीजल लाकर मध्य प्रदेश में बेचा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनाफा कमाने के लिए बनाया पंप
डीजल पंप को बनाने के लिए दोनों ने ढाबे के पीछे टूटे मकान के बाहर बने एक टॉयलेट में डीजल डिस्पेंसिंग मशीन लगा दी। डीजल को स्टोर करने के लिए करीब 12 हजार लीटर क्षमता वाले एक टैंक को जमीन के अंदर गाड़ रखा था। इस पंप को बनाने का उद्देश्य मध्यप्रदेश और गुजरात के डीजल के भाव से 10 रुपए कम में डीजल बेचकर मुनाफा कमाना था। इसके लिए डिस्पेंसिंग मशीन, मोटर पंप और 12,000 लीटर की क्षमता का एक टैंकर उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
टॉयलेट में लगाई डिस्पेंसिंग मशीन
हालांकि, ढाबे के मालिकों का कहना है कि वे टैंकरों के लिए डीजल जमा करते हैं। लेकिन डिस्पेंसिंग मशीनों का वहीं पर होना पेट्रोल के खरीदने और बेचने की ओर इशारा कर रहे थे। दोनों ने पेट्रोल को बेचने के लिए ढाबे के पीछे एक टूटे मकान के बाहर बने एक टॉयलट में डीजल डिस्पेंसिंग की मशीन छिपाकर लगा दी और 12 हजार लीटर क्षमता वाले एक टैंक को जमीन में गाड़ रखा था। इस बात की खबर जब पुलिस को मिली तो सोमवार रात को यहां पर छापा मारा। छापे के दौरान धर्मेंद्र तो भाग निकला, लेकिन पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यहां से 100 लीटर डीजल जब्त किया है।
विज्ञापन
