फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijaya Singh On 6 Month narmada Yatra, said he will not talk about politics during journey

दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा शुरू, 6 महीने तक नहीं बोलेंगे राजनीति पर

Sun, 01 Oct 2017 04:22 AM IST
एजेंसी, नरसिंहपुर
एजेंसी, नरसिंहपुर Updated Sun, 01 Oct 2017 04:22 AM IST
विज्ञापन
Digvijaya Singh On 6 Month narmada Yatra, said he will not talk about politics during journey
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार से नर्मदा यात्रा की शुरुआत की। 3300 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को अगले छह माह में पूरा करेंगे। धारदार राजनीतिक टिप्पणी, विवादास्पद बयानों और ट्वीट के लिए मशहूर सिंह ने कहा है कि वह इस यात्रा में कोई ट्वीट नहीं करेंगे ना ही राजनीति पर बोलेंगे। हालांकि वह रिट्वीट करेंगे।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से एक साल पहले अपनी इस यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा है। इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले छह माह तक इस यात्रा के दौरान राजनीति पर कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिग्‍विजय सिंह बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व के लिए आतुर हैं देश के युवा
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सिंह यह कठिन परिक्रमा शंकराचार्य की सलाह पर कर रहे हैं। नर्मदा की परिक्रमा यात्रा शुरू करने से पहले शुक्रवार शाम को उन्होंने अपने गुरु द्वारका शारदा पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी लिया। 

ये भी पढ़ें- अलकायदा चीफ को 'ओसामा जी' कहने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय ने पहली बार दी सफाई

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि सिंह अपनी राजनीतिक छवि को बेहतर बनाने के लिए मास्टर स्ट्रोक के रूप में इस यात्रा की शुरुआत की है। नर्मदा की इस यात्रा के दौरान वह मध्य प्रदेश के 120 विधानसभा क्षेत्रों और गुजरात के 20 विधानसभाओं से होकर गुजरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed