दिग्विजय ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा, सच्चे गौ-भक्त बनने के लिए करना होगा यह काम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को गौ प्रेम दिखाते हुए सड़कों पर बैठने वाली 'गौमाताओं' को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर सड़कों पर बैठीं गायों का फोटो साझा किया है। उन्होंने लिखा यह चित्र है भोपाल इंदौर हाइवे का, जहां आवारा गौ माता बैठी रहती हैं और लगभग हर दिन सड़क हादसे में मारी जाती हैं। कहां हैं हमारे गौमाता प्रेमी गौरक्षक। मध्य प्रदेश शासन को तत्काल इन आवारा गौमाता को सड़कों से हटाकर गौ अभयारण्य या गौशालाओं में भेजना चाहिए।'
यह चित्र है भोपाल इंदौर हायवे का जहॉं आवारा गऊ माता बैठी रहती हैं और लगभग हर दिन ऐक्सिडेंट में मर जाती हैं। कहॉं हैं हमारे गौ माता प्रेमी गौ रक्षक? मप्र शासन को तत्काल इन आवार गौ मात को सड़कों से हटा कर गौ अभ्यरण या गौ शालाओं में भेजना चाहिये। pic.twitter.com/LC6sxPq9Xr
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 11, 2019विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में लिखा है 'यदि कमलनाथ जी आपने तत्काल ऐसा करके दिखा दिया, तो आप सच्चे गौभक्तों में गिने जाएंगे और तथाकथित भाजपाई नेताओं को नसीहत मिलेगी।'
यदि कमल नाथ जी आपने तत्काल ऐंसा कर के दिखा दिया तो आप सच्चे गौ भक्तों में गिने जायेंगे, और तथा कथित भाजपाई नेताओं को नसीयत मिलेगी।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 11, 2019
