पूर्व सीएम ने शिवराज को बताया हिटलर के प्रचार मंत्री का चेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने विरोधी शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार हमला बोला है। ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने व्यापमं घोटाले में एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लपेटते हुए कहा कि 'मप्र सरकार मुझ से इतनी घबराई हुई क्यों है।
क्या उन्हें यह उम्मीद है कि मैं डर जाऊंगा। बड़ी गलतफहमी है जनाब। मैं मप्र के उन बच्चों के लिये लड़ रहा हूं जिनका हक मारा गया है और जिन्होंने भाजपा के दलालों के झांसे में आकर पैसा दे दिया और जेल में बंद हैं।
व्यापम में 80 फीसदी लोग जो जेल में हैं वो हैं जिन्होंने पैसा दिया है'। दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया कि 'इन्हें सरकारी गवाह क्यों नहीं बनाया गया। अगर बनाया होता तो जिन्होंने रिश्वत ली है उनके नाम यह लोग उजागर करते।
जेल में बंद व्यापमं के आरोपियों का लिया पक्ष
यही तो भाजपा नहीं चाहती थी, उनकी पोल खुलती'। उन्होंने सीबीआई पर भी आरोप लगाया कि 'जिन्होंने पैसा दिया है सीबीआई को उन्हें सरकारी गवाह बनाना चाहिये और पैसा कहां और किसे मिला है उस पर अधिक ध्यान देना चाहिये।
जैसा ओम प्रकाश चौटाला जी के प्रकरण में सीबीआई ने किया और रिश्वत लेने वालों को सजा कराई गई'। 'मुझे उम्मीद है सीबीआई और न्याय पालिका यह रास्ता अपनाएगी और जेल में बन्द बच्चों और उनके पालकों को न्याय दिलायेंगे'।
वहीं उन्होंने शिवराज के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के राज में सिगरेट की पर्चियों पर नियुक्तियां होती थी, पर पलटवार करते हुए कहा कि 'शिवराज और भाजपा कह रही है मैंने सिगरेट की पन्नी पर नियुक्ति दे दी वह प्रमाण कहां है।'
'बिना तथ्यों पर हवाबाजी करना इनकी आदत है। यह हिटलर के प्रचार मंत्री गोब्ल्स के चेले हैं। झूठ बोलो जोर से बोलो और बार बार बोलो यह उनकी खासियत है और रणनीति है'।
