फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh Says Pm Modi And Bjp President Amit Shah Should Clear Partys Stand On Nathuram Godse

गोडसे 'बापू का हत्यारा' या फिर 'राष्ट्रवादी', भाजपा का रुख स्पष्ट करें पीएम मोदी-शाह: दिग्विजय

Sun, 06 Oct 2019 08:16 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 06 Oct 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh Says Pm Modi And Bjp President Amit Shah Should Clear Partys Stand On Nathuram Godse
दिग्विजय सिंह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा को नाथूराम गोडसे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा बताए कि वह गोडसे को राष्ट्रवादी मानती है या बापू का हत्यारा। सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी का 'स्टैंड' स्पष्ट करना चाहिए। 

विज्ञापन


शनिवार को ग्वालियर में मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा गांधी के बिल्कुल विपरीत है। भाजपा नेता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन वे पहले यह तो स्पष्ट करें कि गोडसे देशभक्त था या नहीं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि 1970-71 में संघ के कुशाभाऊ ठाकरे और  विजयाराजे सिंधिया ने जनसंघ में शामिल होने की पेशकश की थी, लेकिन वह शामिल नहीं हुए। कारण कि वह गांधी को मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता बोलीं- गांधीजी के नाम पर दिखावा कर रही भाजपा

एमपी कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने दिग्विजय सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि सभी जानते हैं, गोडसे हिंदू महासभा का सदस्य था, जिसका भाजपा और संघ गुणगान करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज वे लोग गांधीजी के नाम पर दिखावा कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि बापू के प्रति लोगों के अंदर कितना सम्मान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता महात्मा गांधी का अपमान कर चुके हैं, लेकिन पार्टी ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। उनका इशारा भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ीं और जीतकर सांसद बनीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की ओर था। प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने गोडसे को देशभक्त बता दिया था। 

गोडसे को 'जी' कह गए थे भाजपा नेता, सीएम बघेल ने घेरा

मालूम हो कि तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने नाथूराम गोडसे के नाम में 'जी' लगा दिया था। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन भाजपा नेता चंद्राकर ने गांधी पर चर्चा करते हुए 'गोडसे जी' कह डाला। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा था कि दिखावे का नकाब उतर गया। वहीं, अजय चंद्राकर ने कहा कि मृत व्यक्ति के प्रति सम्मान दिखाने का ये उनका तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed