फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   digvijay singh's convoy attacked

दिग्विजय के काफिले पर पथराव, हमला

Sat, 31 Aug 2013 12:10 AM IST
भोपाल/जयप्रकाश पाराशर
भोपाल/जयप्रकाश पाराशर Updated Sat, 31 Aug 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
digvijay singh's convoy attacked

मध्य प्रदेश के धार जिले में कुक्षी के नजदीक कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के काफिले पर पथराव और हमला हुआ है।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि उनके काफिले पर हमला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों ने किया है। इस दौरान मध्य प्रदेश पुलिस मूकदर्शक बनी रही और तमाशा देखती रही।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि कुक्षी में पहले पुलिस वाले आए थे कि उन्हें काले झंडे दिखाए जाने वाले हैं। उसके बाद गाड़ी पर पथराव किया गया।

जिसमें पहले गाड़ी के आगे का शीशा टूटा और बाद में पीछे से फेंके गए पत्थर से पीछे का शीशा टूट गया। अजय सिंह ने कहा कि पुलिस वालों को मालूम था फिर भी व्यवस्था अपर्याप्त रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह और अजय सिंह अलीराजपुर-जोबट में कार्यक्रम करने के बाद कुक्षी होते हुए इंदौर जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भाजपा के धार जिला अध्यक्ष रमेश धारीवाल सहित 25 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें मध्य प्रदेश में मंत्री रंजना बघेल के भतीजे का नाम भी है।

भाजपा जिला अध्य़क्ष धारीवाल ने कहा कि इस हमले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

धारीवाल के मुताबिक, 'यह हमला उन लोगों ने किया है जो दिग्विजय सिंह के आए दिन के बयानों से नाराज हैं।'
एफआईआर में धारीवाल के भतीजे और दूसरे परिवारवालों के भी नाम लिखाए गए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने बताया कि हमला सुनियोजित है और आरएसएस व भाजपा के लोगों ने किया है। शनिवार को कांग्रेस ने धार बंद का आह्वान किया है।

यात्रा में साथ चल रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब गाड़ी पर पथराव हुआ तब गाड़ी बहुत धीमी चल रही थी। दिग्विजय सिंह और अजय सिंह कुक्षी में एक कार्यक्रम कर रहे थे।


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव मोहन प्रकाश ने भी शुक्रवार को एक विवादास्पद बयान दिया था कि शिवराज सिंह चौहान और बाबा रामदेव का आलिंगन राघवजीवाला होता है।

इस बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन पुलिस प्रशासन व कांग्रेस सूत्रों ने इस बयान से हमले का कोई संबंध होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed