{"_id":"03c3723870e32876366df881bd9344a7","slug":"digvijay-singh-criticise-rss-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संघ के लोग भी नहीं करते होंगे 9 मंदिरों में पूजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'संघ के लोग भी नहीं करते होंगे 9 मंदिरों में पूजा'
ब्यूरो/राजगढ़ (मध्य प्रदेश)
Updated Mon, 18 Nov 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव और मध्य देश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें हिंदू विरोधी कहने वाले गलत हैं। वह हिंदू धर्म के विरोधी नहीं हैं। वह तो सांप्रदायिकता के विरोधी हैं।
विज्ञापन
सिंह ने कहा, 'इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि मेरे राघौगढ़ के किले में ही पूरे नौ मंदिर हैं। मैं जब वहां रहता हूं तो वहां पूजा अर्चना करता हूं। शायद आरएसएस के लोग भी एक दिन में नौ मंदिरों की पूजा नहीं करते होंगे।'
विज्ञापन
पढ़ें, 'जासूसी' पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बैकफुट पर भाजपा
विज्ञापन
नरसिंहगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी गिरि भंडारी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, 'संघ और भाजपा के लोग आए दिन उन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हैं जबकि हिंदू धर्म का पालन करने में वह उनसे आगे हैं।'
उन्होंने कहा कि वह एकादशी का व्रत भी करते हैं और उनके यहां रोज नियम से पूजा अर्चना होती है।
