{"_id":"2d5a2fa133153c1e70f15c32c93113c7","slug":"bjp-gave-explanation-on-spying-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जासूसी' पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बैकफुट पर भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'जासूसी' पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बैकफुट पर भाजपा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 17 Nov 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला जासूसी मामले में अमित शाह और मोदी पर लगे आरोपों पर जहां भाजपा बैकफुट पर नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस ने मोदी पर हल्ला बोल दिया है।
विज्ञापन
भाजपा ने सफाई देते हुए कहा कि जिस महिला की जासूसी के आरोप लग रहे हैं। दरअसल उस महिला को सुरक्षा की जरूरत थी इसलिए ऐसा कदम उठाया गया। इसके पीछे दूसरा कोई अन्य मकसद नहीं था।
विज्ञापन
बिहार भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि सुरक्षा हवाले के कारण महिला ऐसा कदम उठाया। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कांग्रेस से सवाल उठाते हुए पूछा कि वो कौन लोग हैं जिन्होंने ये सीडी मुहैय्या कराई है।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने सवाल पूछा क्या इसके पीछे सीबीआई का हाथ है?
कांग्रेस ने बोला था हमला
इससे पहले कोबरा पोस्ट की तहकीकात के आधार पर कांग्रेस की महिला नेताओं ने भाजपा नेता और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था।
कांग्रेसी नेत्री रीता बहुगुणा जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोला कि अगर किसी पिता ने ये कहा भी है तो इस तरह की जासूसी न केवल गैर कानूनी है बल्कि राज्य पुलिस का गलत इस्तेमाल और अधिकारों का दुरपयोग है।
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राजनाथ सिंह की तरफ से आए बयान से ये तो साफ हो जाता है कि कोबरा पोस्ट और गुलेल पोर्टल की ये रिपोर्ट गलत नहीं है।
इसके साथ ही कांग्रेस नेत्री जयंती नटराजन ने कहा कि जब दिल्ली के एक पुलिसकर्मी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरण जेटली के टेलीफोन के कॉल्स का पता लगाया था तो संसद में बडा हंगामा हुआ था और तीन दिन तक सदन की कार्यवाही बाधित रही थी।
उस मामले में 6 लोग गिरफ्तार भी किए गए थे। इस मामले में भी युवती के फोन कॉल्स का पता लगाया गया है जो उसकी निजता का उल्लंघन है। इसलिए इस मामले में भी कार्रवाई होनी चाहिए और भारतीय जनता पार्टी इसका जवाब दे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ये साहेब कोई और नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेस में कांग्रेस की महिला नेताओं ने हमला बोलते हुए सवाल पूछा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कैसा सुशासन है जिसमें एक महिला सुरक्षित नहीं रह सकती है। मोदी यह बताएं कि उस युवती की क्यों इस मामले पर चुप क्यों है।
क्या उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए क्योंकि 16 दिसम्बर की घटना के बाद बने नए महिला यौन अपराध कानून के तहत किसी महिला का पीछा करना और उनकी निजता का उल्लंघन करना गैरकानूनी है।
कांग्रेस ने इस मामले में उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से इसकी जांच कराए जाने की मांग की और कहा कि पूरे देश की युवतियां जान सके कि इसके पीछे आखिर सत्य क्या है और एक महिला की स्वतंत्रता तथा गरिमा की रक्षा की जा सके।