{"_id":"65a7d0c6166ddf4276027b73","slug":"mp-news-three-henchmen-of-interstate-gang-of-arms-smugglers-arrested-21-country-made-pistols-seized-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हथियार तस्करों की अंतरराज्यीय गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, 21 देशी कट्टे और दो पिस्टल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हथियार तस्करों की अंतरराज्यीय गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, 21 देशी कट्टे और दो पिस्टल जब्त
Wed, 17 Jan 2024 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 17 Jan 2024 06:36 PM IST
सार
धार पुलिस ने हथियार तस्करी में लिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद की गई है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
धार पुलिस ने हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले की कुक्षी पुलिस ने हथियार तस्कर की अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 21 देशी 12 बोर के कट्टे, 2 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 बाइक ओर 3 मोबाइल कुल 4 लाख 10 हजार रुपये की मश्रुका जब्त की गई है। आरोपियों का कनेक्शन यूपी से निकला है। पुलिस जांच कर रही है।
धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर सेल धार व कुक्षी पुलिस द्वारा अवैध फायर आर्म्स निर्माता व अंतरराज्यीय तस्कर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। हिस्ट्रीशीटर अंतरराज्यीय अवैध फायर आर्म्स निर्माता व तस्कर प्रहलाद भाटिया सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 21 देसी 12 बोर के कट्टे, दो देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, दो बाइक और तीन मोबाइल कुल 4 लाख 10 हजार का सामान जब्त किया है। पकड़ाए आरोपियों में एक आरोपी भिंड जिले के ग्राम पूरा थाना अटेर का संजय उर्फ सत्येंद्र पिता कमल पूरवंशी भी है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुक्षी थाना पुलिस ने मनावर थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश और अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्कर, वर्तमान में जिला बदर आरोपी प्रहलाद पिता गुलजार सिंह भाटिया निवासी ग्राम सिंघाना व उसका एक साथी पेडलर सुनील पिता प्रेम सिंह सोलंकी निवासी ग्राम खटामी थाना डही जिला धार को अवैध हथियार की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए गए। आरोपी सुनील ने पूछताछ में प्रहलाद सिकलीगर से बने फायर आर्म्स को संजय उर्फ सत्येंद्र निवासी भिंड को डिलीवर करना बताया। पुलिस टीम ने भिंड के आरोपी संजय उर्फ सत्येंद्र को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसके भिंड जिला थाना अटेर ग्राम पुरा स्थित मकान से 14 देसी 12 बोर के कट्टे, एक देशी पिस्तौल जब्त की। उक्त प्रकरण में अभी तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कल 23 नग अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने पेडलर सुनील सोलंकी डही को रिमांड पर लिया है, जिससे अवैध हथियार तस्करी से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
ऐसे पकड़ाते गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि सबसे पहले पुलिस के हत्थे सुनील सोलंकी चढ़ा, जिसके पास एक कट्टा था। पुलिस जब उसके घर पर तलाशी ले रही थी, तभी आरोपी का फोन बजा। पुलिस ने आरोपी से फोन उठवाया और बात सुनी। भिंड से किसी का फोन था और उसका कहना था कि प्रहलाद से लेकर दस कट्टे भिंड़ में डिलीवर करना है। पुलिस ने इसके बाद जाल बिछाया और प्रहलाद को पकड़ा फिर भिंड जाकर संजय उर्फ सत्येंद्र को गिरफ्तार किया। सभी से पुलिस ने 23 कट्टे बरामद किए हैं। भिंड के आरोपी का कनेक्शन यूपी और राजस्थान से भी है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।