{"_id":"6aedb8d67a1f0c3c200e5273","slug":"food-safety-department-conducts-raids-during-the-festive-season-38-samples-collected-from-14-firms-dhar-news-c-1-1-noi1504-4912065-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 14 फर्मों से 38 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 14 फर्मों से 38 नमूने लिए
Fri, 06 Nov 2026 07:27 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:27 PM IST
सार
दीपावली के मद्देनजर धार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 14 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 38 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मावा, घी, पनीर, मिठाई और नमकीन की जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे गए। दो प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की कमी मिलने पर सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
अधिकारी कार्यवाही करते हुए
विस्तार
दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई दुकानों, डेयरी, रेस्टोरेंट और नमकीन विक्रेताओं सहित 14 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 38 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देश पर अभिहित अधिकारी डॉ. अनिता सिंगारे के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों रामगोपाल मऊटा और सुभाष खेड़कर ने कार्रवाई की। कुक्षी तहसील के चीखल्दा स्थित गोकुल डेयरी एवं स्वीट्स, सुसारी की ग्वाला डेयरी उत्पाद और कुक्षी बस स्टैंड की अंबिका स्वीट्स, गोकुल स्वीट्स व इंडियन स्वीट्स का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पचमढ़ी में मौत बनकर झपटा बंदर, बैग बचाने की कोशिश में खाई में गिरे नागपुर के टूर लीडर; मौके पर मौत
विज्ञापन
धार शहर में राजश्री घी भंडार, विजय श्री घी भंडार, रणजीत डेयरी, खंडेलवाल स्वीट्स, बड़नगर कचौरी वाला, बॉम्बे चौपाटी आइसक्रीम एंड पाव भाजी और बमबम स्वीट्स एंड नमकीन सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इसके अलावा पराग स्वीट्स और दीप श्री स्वीट्स से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान मावा, घी, पनीर, मिल्क केक, पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, काजू कतली, नमकीन, सोनपपड़ी, बादाम शेक और पाव-ब्रेड के नमूने लिए गए। बड़नगर कचौरी वाला और चीखल्दा स्थित गोकुल डेयरी एवं स्वीट्स में साफ-सफाई की कमी मिलने पर सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए। विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अधिकारी कार्यवाही करते हुए

