{"_id":"6aeefdd2f73d6fc6a20bcf64","slug":"two-youths-cornered-on-suspicion-of-cattle-theft-one-beaten-to-death-dhar-news-c-1-1-noi1504-4915210-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: पीथमपुर में गोवंश चोरी के शक में दो युवकों से मारपीट, एक की मौत; तीन आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: पीथमपुर में गोवंश चोरी के शक में दो युवकों से मारपीट, एक की मौत; तीन आरोपी हिरासत में
Sun, 08 Nov 2026 09:09 AM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 09:09 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में गोवंश चोरी के शक में पांच लोगों पर दो युवकों के साथ मारपीट करने का आरोप है। हमले में गंभीर रूप से घायल संजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र के ग्राम तारपुरा में गोवंश चोरी के शक में दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क पर बैठी गायों को हटाने के दौरान कुछ लोगों ने दोनों युवकों को गाय चोरी करने के शक में घेर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और पास के एक ढाबे पर ले जाकर भी पीटा गया। घटना में गंभीर रूप से घायल संजय की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
गायों को सड़क से हटाने पर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, बेटमा निवासी धर्मेंद्र डाबी की पीथमपुर सेक्टर-1 बस स्टैंड पर अपने परिचित संजय से मुलाकात हुई थी। दोनों पैदल ही बेटमा की ओर जा रहे थे। रास्ते में मेटल कंपनी के पास सड़क पर कुछ गायें बैठी थीं। दोनों उन्हें सड़क से किनारे करने लगे। इसी दौरान अंकुश बुंदेला और उसका भाई कमलेश बुंदेला वहां पहुंचे।
चोरी का शक जताकर शुरू कर दी मारपीट
आरोपियों को शक हुआ कि दोनों युवक उनकी गायों को चोरी करके ले जा रहे हैं या उन्हें भगा रहे हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और आरोपियों ने दोनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। कुछ देर बाद सोनू नाम का व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों को खींचकर पास के एक ढाबे पर ले जाया गया।
विज्ञापन
ढाबे पर भी पांच लोगों ने की पिटाई
पुलिस के मुताबिक, ढाबे पर भूरिया और राकेश नाम के दो अन्य व्यक्ति भी पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों युवकों के साथ मारपीट की और उन्हें गालियां दीं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें युवकों के साथ मारपीट और उन्हें प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है।
अस्पताल में इलाज के दौरान संजय की मौत
मारपीट में गंभीर रूप से घायल संजय को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को धार जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद परिजन भी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तीन आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश जारी
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोनू, राकेश और भूरिया को हिरासत में लिया है। वहीं, अंकुश बुंदेला, कमलेश बुंदेला सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
एडिशनल एसपी ने दी घटना की जानकारी
एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक दिन पुराना है। धर्मेंद्र डाबी अपने परिचित संजय से सेक्टर-1 बस स्टैंड पर मिला था। दोनों पैदल बेटमा जा रहे थे। रास्ते में गायों को सड़क से हटाने के दौरान आरोपियों को उन पर चोरी का शक हुआ और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दोनों को ढाबे पर ले जाकर भी पीटा गया। घायल संजय की इलाज के दौरान मौत हो गई है। तीन आरोपियों को राउंडअप किया गया है और बाकी की तलाश जारी है।