फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar: Groom died four hours before his marriage in an road mishap

धार: 10 बजे शादी थी, चार घंटे पहले बरात में शामिल कार दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हे की मौत

Sat, 19 Feb 2022 05:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 19 Feb 2022 05:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के धार जिले में शादी की खुशी मातम में बदल गई, जब बरात में शामिल एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। वहीं, तीन बराती घायल हैं। 
 

विज्ञापन
Dhar: Groom died four hours before his marriage in an road mishap
धार में सड़क हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर दूल्हे की माला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले में शादी की खुशी मातम में बदल गई। शनिवार सुबह ग्राम फूलगांवड़ी के पास बरात में शामिल कार पलट गई। उसी कार में दूल्हा भी सवार था, जिसने इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुबह दस बजे शादी का मुहूर्त था और उससे चार घंटे पहले सुबह छह बजे यह हादसा हो गया।  
विज्ञापन


बरात बड़वानी जिले की अंजड तहसील के ग्राम टिटगारिया (खेड़ा) दवाना से लाबरिया जा रही थी। राधेश्याम सिद्धड़ के बेटे रितेश की शादी ग्राम लाबरिया के राजेंद्र दांतलेचा की बेटी ज्योति से होनी थी। बरात निकलने में देर हुई थी, इस वजह से कार को तेज रफ्तार से चलाया जा रहा था। इसी दौरान फूलगांवड़ी के पास करीब छह बजे दूल्हे का वाहन (एमपी09 डब्ल्यूएफ 4959) फोरलेन पर बनी रैलिंग तोड़ते हुए खेत में चला गया। गाड़ी में सवार रितेश समेत चार लोग घायल हो गए। दूल्हा गंभीर घायल था। उसे वहीं से परिजन इंदौर लेकर गए, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। राधिका पिता अंबाराम, आरती पति अजय, किशोर पिता चंपालाल घायल हुए हैं।  
विज्ञापन


तेज रफ्तार थी कार
सरदापुर के एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि शनिवार सुबह दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद हम दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हुए। तब तक परिवार दूल्हे को लेकर इंदौर के लिए निकल गया था। कार रैलिंग तोड़कर खेत में पहुंच गई है। साफ है कि उसकी रफ्तार बहुत अधिक थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed