{"_id":"6210e02b5c8ddd42e315578c","slug":"dhar-groom-died-four-hours-before-his-marriage-in-an-road-mishap","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: 10 बजे शादी थी, चार घंटे पहले बरात में शामिल कार दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: 10 बजे शादी थी, चार घंटे पहले बरात में शामिल कार दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हे की मौत
Sat, 19 Feb 2022 05:48 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 19 Feb 2022 05:48 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के धार जिले में शादी की खुशी मातम में बदल गई, जब बरात में शामिल एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। वहीं, तीन बराती घायल हैं।
विज्ञापन
धार में सड़क हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर दूल्हे की माला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के धार जिले में शादी की खुशी मातम में बदल गई। शनिवार सुबह ग्राम फूलगांवड़ी के पास बरात में शामिल कार पलट गई। उसी कार में दूल्हा भी सवार था, जिसने इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुबह दस बजे शादी का मुहूर्त था और उससे चार घंटे पहले सुबह छह बजे यह हादसा हो गया।
बरात बड़वानी जिले की अंजड तहसील के ग्राम टिटगारिया (खेड़ा) दवाना से लाबरिया जा रही थी। राधेश्याम सिद्धड़ के बेटे रितेश की शादी ग्राम लाबरिया के राजेंद्र दांतलेचा की बेटी ज्योति से होनी थी। बरात निकलने में देर हुई थी, इस वजह से कार को तेज रफ्तार से चलाया जा रहा था। इसी दौरान फूलगांवड़ी के पास करीब छह बजे दूल्हे का वाहन (एमपी09 डब्ल्यूएफ 4959) फोरलेन पर बनी रैलिंग तोड़ते हुए खेत में चला गया। गाड़ी में सवार रितेश समेत चार लोग घायल हो गए। दूल्हा गंभीर घायल था। उसे वहीं से परिजन इंदौर लेकर गए, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। राधिका पिता अंबाराम, आरती पति अजय, किशोर पिता चंपालाल घायल हुए हैं।
तेज रफ्तार थी कार
सरदापुर के एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि शनिवार सुबह दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद हम दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हुए। तब तक परिवार दूल्हे को लेकर इंदौर के लिए निकल गया था। कार रैलिंग तोड़कर खेत में पहुंच गई है। साफ है कि उसकी रफ्तार बहुत अधिक थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ।