{"_id":"62f8b052df7703189f54465e","slug":"dhar-dam-news-cm-shivraj-said-that-he-is-considering-to-extract-more-water-the-situation-is-under-control-no","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhar Dam News: सीएम शिवराज बोले- ज्यादा पानी निकालने पर कर रहे विचार, अभी स्थिति नियंत्रण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar Dam News: सीएम शिवराज बोले- ज्यादा पानी निकालने पर कर रहे विचार, अभी स्थिति नियंत्रण में
Sun, 14 Aug 2022 01:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:50 PM IST
सार
धार के कारम बांध की स्थिति पर नजर रखने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह फिर वल्लभ भवन के कंट्रोल रूम पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने पीएम और गृहमंत्री को बांध से पानी निकालने की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि अभी स्थिति अभी नियंत्रण में है। हम ज्यादा पानी निकालने पर विचार कर रहे है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार के कारम बांध से पानी लगातार निकाला जा रहा है। सीएम शिवराज लगातार नजर रखे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह फिर वल्लभ भवन के कंट्रोल रूम पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने पीएम और गृहमंत्री को बांध से पानी निकालने की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि अभी स्थिति अभी नियंत्रण में है। हम ज्यादा पानी निकालने पर विचार कर रहे है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता पूरी तरह से सुरक्षित रहे इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहे हैं, स्थिति नियंत्रण में है। कल हमने बायपास चैनल बनाकर पानी की निकासी प्रारंभ की थी। कल लगभग 10 क्यूमेक बहाव हो रहा था, उसे आज बढ़ाकर हम 35 क्यूमेक तक ले आए हैं। इसको और बढ़ाने के जो उपाय हो सकते हैं हम उन पर भी विचार कर रहे हैं। उम्मीद यह थी कि एक बार पानी की निकासी शुरू होने के बाद जो मिट्टी की वाल बनी हुई है वह तेजी से चौड़ी होगी और पानी अधिक मात्रा में निकलेगा। लेकिन साइड वॉल के कारण वहां मिट्टी उतनी तेजी से कटी नहीं और इसलिए हम यह लगातार प्रयास कर रहे हैं कि पानी को कैसे हम और ज्यादा मात्रा में निकालें। उन्होंने बताया कि पानी के बवाह को बढ़ाने के जो उपाय हो सकते हैं उन पर भी हम विचार कर रहे हैं।

प्रदेश के तीन मंत्रियों ने कारम बांध की स्थिति का हवाई जायजा भी लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है, जनता को सुरक्षित रखना और जनता सुरक्षित स्थानों पर है। जल्द से जल्द पानी खाली करके पूरी तरह से सुरक्षित माहौल बना लें इसकी कोशिश लगातार पूरी टीम कर रही है। बाध साइट पर भी हमारे तीन मंत्री तुलसी सिलावट, राजवर्धन दत्तीगांव, प्रभु राम चौधरी उपस्थित हैं। दिल्ली से आए हुए विशेषज्ञ भी वहां मौजूद है, ईएनसी चीफ इंजीनियर भी वहां मौजूद हैं। बता दें कि जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री राज्यवर्धन सिंह तथा धार ज़िले के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने हेलिकॉप्टर द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के ऊपर हवाई सर्वे कर स्थिति का जायज़ा लिया।
सीएम ने कहा कि जब तक हम पूरा पानी नहीं निकाल देते तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। इसलिए लगातार प्रयत्न जारी है। मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं "संकट के समय आरोप-प्रत्यारोप की जगह हमें राजनीतिक दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर पहला ध्यान जनता की सुरक्षा पर देना चाहिए। मैं सभी का सहयोग चाहता हूं। मैं अपने उन भाइयों बहनों का आभारी हूं जिन्होंने प्रशासन की बात मानी और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर गए हैं, उन्हें दिक्कतें घर से बाहर जाने में होती है यह बात स्वाभाविक है। हमारी प्रतिबद्धता है कि जनता की जिंदगी की सुरक्षा और मवेशियों को कोई नुकसान ना पहुंचे और इसके लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं। आप सब का पूर्ण सहयोग मिलेगा, यह मेरा विश्वास भी है और अपील भी है।