फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Finally Atal Bihari Vajpayee statue inaugurated by BJP leaders

देवास: अटल पॉलिटिक्स का पटाक्षेप, कांग्रेस की चुनौती पर भाजपा नेताओं ने निभाई रस्म

Tue, 19 Oct 2021 07:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: Amit Mandal Updated Tue, 19 Oct 2021 07:39 PM IST
सार

देवास में बालगढ़ चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित की गई है। करीह छह माह हो गए लेकिन मूर्ति का अनावरण नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Dewas: Finally Atal Bihari Vajpayee statue inaugurated by BJP leaders
Atal bihari vajpayee statue - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास में अटल पॉलिटिक्स का मंगलवार को पटाक्षेप हुआ। भाजपा नेताओं ने आखिरकार अटलजी की मूर्ति का इसका अनावरण कर दिया। इसे कांग्रेस की उस चेतावनी से जोड़करर भी देखा जा रहा है जो पिछले दिनों दी गई थी कि यदि जल्द अनावरण नहीं किया तो आमजन के साथ अनावरण कर देंगे। इस तरह भाजपा ने मूर्ति का अनावरण तो किया लेकिन जो उत्साह होना था वह नहीं रहा और सिर्फ रस्मअदायगी हुई।

विज्ञापन


देवास में बालगढ़ चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित की गई है। करीह छह माह हो गए लेकिन मूर्ति का अनावरण नहीं हुआ। लोगों ने मांग तो कई बार की लेकिन भाजपा नेताओं की जिद के आगे वे कुछ नहीं कर सके। भाजपा चाहती थी कि मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री करें और मुख्यमंत्री का देवास आगमन हो नहीं पाया। इसके चलते महीनों से अटलजी की मूर्ति कपड़े में ढंककर खड़ी रही और इसके आसपास अंडे की दुकान भी लगी और शराब की बोतलें भी पड़ी मिली।
विज्ञापन


युवक ने कर दिया था पहले ही अनावरण
जब लंबे समय तक मूर्ति का अनावरण नहीं हुआ तो पिछले दिनों नाटकीय घटनाक्रम हुआ। एक युवक ने मूर्ति के चेहरे से कपड़ा हटाकर पुष्पमाला पहना दी। कई लोगों ने जब यह देखा तो लगा कि शायद भाजपा ने चोरी छिपे ही मूर्ति का अनावरण कर दिया है लेकिन जब भाजपा नेताओं को इस बात की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। नाराजगी जताई और कांग्रेस पर आरोप लगाया। बाद में नगर निगम की टीम पहुंची और मूर्ति के चेहरे पर फिर से कपड़ा ढंक दिया। भाजपा ने कहा कि हम ही इसका अनावरण करेंगे, कोई और कैसे कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी की चेतावनी से बढ़ी चिंता
अब इसके बाद शुरू हुई सियासत। अपनी ही सरकार में बेरूखी झेल रहे कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता तो कुछ नहीं बोले लेकिन कांग्रेस के मप्र महामंत्री प्रदीप चौधरी आगे आए। चौधरी ने कहा कि भाजपा को अपने पितृ पुरुष की मूर्ति का अनावरण भी याद नहीं है। अगर भाजपा नहीं कर पा रही है तो ऐसा कह दे। लगे हाथ चौधरी ने चेतावनी भी दे दी कि आठ दिन में अनावरण नहीं हुआ तो आमजन के साथ जाकर अनावरण कर दूंगा। इस चेतावनी से भाजपा  सकते में आ गई क्योंकि एक बार पहले ही अनावरण हो चुका था और भाजपा अब दोबारा हंसी का पात्र नहीं बनना चाहती थी।


बड़ी देर कर दी साहब आते आते
मंगलवार को सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक गायत्रीराजे पवार सहित अन्य भाजपा नेता बालगढ़ पहुंचे। यहां कार्यक्रम आयोजित कर मूर्ति का अनावरण किया गया। भाजपा ने इसे अपने विकास कार्य में जोड़ा और सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किए। हालांकि अनावरण के बावजूद लोग यही कहते रहे कि बड़ी देर कर दी साहब आते आते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed