{"_id":"627cbe1dd500803ee911e5f5","slug":"dewas-cbi-investigation-started-in-the-famous-nemavar-murder-case-of-mp-case-registered-against-nine-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवास: मप्र के बहुचर्चित नेमावर हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू, नौ आरोपियों के खिलाफ केस किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: मप्र के बहुचर्चित नेमावर हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू, नौ आरोपियों के खिलाफ केस किया दर्ज
Thu, 12 May 2022 01:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 01:28 PM IST
सार
मप्र के देवास जिले के नेमावर में हुए नृशंस हत्याकांड की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिछले साल जून माह में इसका खुलासा हुआ था। प्रेम प्रसंग में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
नेमावर में गड्ढा खुदवाकर निकलवाए गए थे पांच लोगों के शव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर में हुआ हत्याकांड अब फिर से चर्चाओं में आया है। यह केस अब सीबीआई ने अपने हाथ में लिया है। सीबीआई भोपाल ने मामले में नौ नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि देवास जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर में पिछले साल जून माह में नृशंस हत्याकांड हुआ था। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर शव जमीन में गाड़ दिए गए थे। 29 जून 2021 को यह मामला सामने आया था। 13 मई से परिवार गायब था, जिनके शव 29 जून को मिले थे। परिवार की इकलौती भारती कास्डे ने जनवरी माह में न्याय यात्रा निकाली थी। भारती ने कहा था कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, यह यात्रा जारी रहेगी। हम आरोपियों को फांसी पर लटकते देखना चाहते हैं। सीबीआई जांच शुरू होने से न्याय नहीं हो जाता। अभी हम भोपाल तक यात्रा निकाल रहे हैं। सात महीने से हम भटक रहे थे। तब सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए। जब हमने यात्रा निकालने का एलान किया, तो यह आदेश दिया गया। आगे से किसी दलित परिवार के साथ ऐसा न हो, इसलिए भी हम यात्रा निकाल रहे हैं। इधर इस संबंध में सीबीआई ने हत्या, दुष्कर्म, अपहरण षड्यंत्र, पॉक्सो, आईटी एक्ट और एट्रोसिटी की धाराओं में 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस की जांच करने के लिए राज्य सरकार ने 29 दिसंबर 2021 को सीबीआई से उस समय सिफारिश की थी जब परिवार की इकलौती बची बेटी भारती कास्डे ने नेमावर से भोपाल तक न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की थी। इस संबंध में पत्र केंद्र को भेज दिया था। केंद्र की मंजूरी के बाद यह प्रकरण सीबीआई भोपाल को सौंपा गया है।

परिवार की इकलौती बेटी भारती ने निकाली थी न्याय यात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह है नेमावर हत्याकांड
गौरतलब है कि नेमावर में भारती के परिवार के सदस्यों की हत्या कर उनको जमीन में गाड़ दिया गया था। 17 मई 2021 को भारती कास्डे ने अपनी बहन रूपाली उम्र 21 वर्ष, ममता उम्र 45 वर्ष, दिव्या उम्र 14 वर्ष, पूजा उम्र 15 वर्ष और पवन उम्र 14 वर्ष के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। 27 मई 2021 को इस मामले में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने 30 जून 2021 को मनोज कोरकू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि पांचों को 13 मई को खेत पर बुलाकर हत्या की गई थी। इसके बाद 10 फीट गहरे गड्ढे में उनकी लाश को ठिकाने लगा दिया गया।
इस खुलासे के बाद राजनीति गरमा गई थी। दरअसल नेमावर में रहने वाले रूपाली और सुरेंद्र सिंह राजपूत के बीच प्रेम प्रसंग था। 11 मई को सुरेंद्र का जन्मदिन था और इसी रात दोनों में शादी को लेकर विवाद हो गया। रूपाली ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और सुरेंद्र की मंगेतर का फोटो और नंबर उस पर डाल दिया। इसका पता सुरेंद्र को चला तो उसने बदला लेने की ठानी। उसने रूपाली को 13 मई को फोन कर खेत पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। बाद में रूपाली की मां, बहन और चचेरे भाई-बहन को भी खेत पर बुलाकर उनकी हत्या कर दी। सुरेंद्र ने पहले ही 10 फीट गहरा गड्ढा खोद रखा था। उसमें पांचों की लाश को दफना दिया।
रूपाली की बहन भारती और भाई संतोष बाहर काम करते थे। जब उनकी बात घर पर नहीं हो सकी तो वे गांव आ गए। इसके बाद भारती ने ही 13 मई को पुलिस में पांचों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। इस दौरान रूपाली के फोन से भारती को मैसेज आया कि उसने शादी कर ली है, उसकी तलाश न की जाए। इसके बाद मोबाइल को ट्रेस किया गया। पुलिस ने शक के आधार पर सुरेंद्र के दोस्त मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस ने मामले में सुरेंद्र, उसके भाई वीरेंद्र, विवेक तिवारी, मनोज कोरकू, करण कोरकू, राजकुमार को 30 जून को गिरफ्तार किया था। इस मामले में राकेश निमाड़े, धर्मेंद्र और अरविंद कोरकू को सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था।