{"_id":"62123b1f70990347be0595aa","slug":"dewas-a-painful-accident-happened-on-ujjain-road-the-car-of-friends-returning-from-ratlam-to-dewas-collided-both-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: उज्जैन रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, रतलाम से देवास लौट रहे दोस्तों की कार को मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: उज्जैन रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, रतलाम से देवास लौट रहे दोस्तों की कार को मारी टक्कर, दोनों की मौत
Sun, 20 Feb 2022 06:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:29 PM IST
सार
उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात को दर्दनाक हादसा हुआ। रतलाम से लौट रहे दो दोस्तों की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात को दर्दनाक हादसा हुआ। रतलाम से देवास लौट रहे दो युवकों की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया जहां दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक घटना सिंगावदा के पास हुई। देवास की विप्रो विंग्स कंपनी में कार्यरत दीपक पिता सुरेश (30) निवासी जवाहर नगर और विनोद पिता शिवनारायण (28) निवासी संजय नगर कार क्रमांक एमपी 09 सीएन 4499 से रतलाम गए थे। वहां से काम खत्म करने के बाद वे देवास के लिए निकले। वे देवास के पास सिंगावदा पहुंचे ही थे कि देर रात को उनकी कार को पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों देवास औद्योगिक क्षेत्र स्थित विप्रो विंग्स कंपनी में कार्यरत थे। कंपनी में तौलकांटा संबंधित सर्विस का कार्य देखते थे और तौलकांटे के संबंध में शनिवार को रतलाम गए थे। रतलाम से देर रात को आते समय इनकी कार को किसी वाहन ने सिंगावदा गांव के समीप टक्कर मार दी जिससे कार पलट गई और यह हादसा हो गया। दीपक और विनोद करीब तीन वर्ष से तौलकांटा कंपनी में कार्यरत थे। साथ में काम करने के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। विनोद विवाहित है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। दीपक की अभी शादी नहीं हुई थी। दीपक के परिवार में उसके माता-पिता और एक बड़ा भाई है।