फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devotees promise to lead a vegetarian life from Jaygurudev

Ujjain: आज हिसाब करो कि साल में कितना पाप किया, जयगुरुदेव ने गुरु दक्षिणा में मांगा शाकाहारी जीवन का संकल्प

Sat, 31 Dec 2022 04:22 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याग्निक Updated Sat, 31 Dec 2022 04:22 PM IST
सार

नववर्ष पर जयगुरुदेव के आश्रम में आयोजित सत्संग में बाबा उमाकांत महाराज ने भक्तों को आशीर्वचन देते हुए नए साल से शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित किया।
 

विज्ञापन
Devotees promise to lead a vegetarian life from Jaygurudev
Blessings of Jaigurude - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

यह नया साल जो आता है इसमें हिसाब-किताब होता है। जैसे बैंक का, दफ्तरों का हिसाब। बहुत से सेठ लोग दीपावली को हिसाब करते हैं। कोई हिंदी तिथि के अनुसार चैत्र में जब वर्ष बदलता है तब वह हिसाब करता है। ऐसे ही आपको इस साल का हिसाब-किताब करने की जरूरत है कि हमने शरीर से कितना पाप किया, धन हमारा किस जगह पाप में गया, मन हमारा कितना पापी हुआ, इसका आपको हिसाब करना है। 

विज्ञापन


इसको याद करके कर्मों को काटने के लिए आज के दिन संकल्प बनाना है, अपने कर्मों को गुरु को समर्पित करना है, गुरु के आदेश का पालन करना है, तन मन धन से जो हो सके गुरु के आदेश का पालन करके अपने कर्मों को काट लेना है। यह बात संत सतगुरु, उज्जैन वाले बाबा उमाकांत महाराज ने पिंगलेश्वर मक्सी रोड पर स्थित जयगुरुदेव के आश्रम में नववर्ष कार्यक्रम पर आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कही। 
विज्ञापन


आपको पग बढ़ाने की जरूरत
चौरासी का चक्कर काटकर, कीड़ा-मकोड़ा, सांप, बिच्छू आदि शरीरों में बंद होकर के, बहुत तकलीफों के बाद, मां के पेट में उल्टा लटकने के बाद फिर यह मनुष्य शरीर आपको मिला है। मनुष्य शरीर ऐसे जैसे मध्य में अटके हों और एक पैर आगे बढ़ा दो तो आप अभी निकल जाओ। आप भी गुरु की दया ले करके अपना पग आगे बढ़ा दो। फिर भटकने के लिए लख चौरासी में न आना पड़े, चौरासी लाख योनियों में न जाना पड़े। आज के दिन गुरु से माफी मांगो, दया मांगो कि अबकी बार खेय लगाओ पार नैया, भंवर पड़ी मझधार। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाकाहारी जीवन का संकल्प ही गुरु दक्षिणा
माकांत महाराज ने पांडाल में उपस्थित जन समूह को शाकाहारी सदाचारी जीवन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जब से समाज में मांसाहार बढ़ा है तब से बीमारियां बहुत बढ़ गईं हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यही निवेदन है कि आप शाकाहारी हो जाएं, यही आपकी गुरु दक्षिणा है। इसके पश्चात महाराज ने सभी भक्तों पर नामदान की अमृत वर्षा की। 


एक जनवरी को सुबह आठ बजे होगा नामदान
हर साल की तरह इस बार भी मक्सी रोड स्थित बाबा जयगुरुदेव के आश्रम में आज  31 दिसंबर और एक जनवरी को नववर्ष सत्संग और नामदान का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस मौके पर जय गुरुदेव बाबा उमाकांत अनुयायियों को आशीर्वचन दे रहे हैं। कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु बाबा उमाकांत महाराज के दर्शन उनके आशीर्वचन सुनने के साथ ही नामदान कार्यक्रम में शामिल रहे। एक जनवरी 2023 को प्रात: आठ बजे से इस सत्संग और नामदान कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed