फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deputy Commandant of Special Armed Forces committed suicide in Guna Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : गुना में विशेष सशस्त्र बल के डिप्टी कमांडेट ने गोली मारकर की आत्महत्या

Fri, 14 Aug 2020 03:04 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, गुना
पीटीआई, गुना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commandant of Special Armed Forces committed suicide in Guna Madhya Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की 26 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेट ने यहां शुक्रवार सुबह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विजय कुमार सोनी (59) एसएएफ में डिप्टी कमांडेट के पद पर पदस्थ थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने पुलिस लाइन कैंट स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर खुद को गोली मार ली। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का कारण सोनी का अवसाद में होना सामने आया है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया कि सोनी की पत्नी की मौत पांच माह पहले ही कैंसर से हो गई थी। इसके बाद वह लगातार दुखी रहने लगे थे। उनका बेटा राजस्थान में और बेटी विवाह के बाद बंगलूरू में रह रही है। सोनी यहां अकेले रहते थे। इस कारण वह लगातार अवसाद में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिंह ने कहा कि शुक्रवार सुबह वह अपने सरकारी आवास के बाहर आए और अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed