फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Decision to retain Chairmen Members of Commissions Shivraj government moral defeat '

'आयोगों के अध्यक्षों व सदस्यों को बरकरार रखने का फैसला शिवराज सरकार की नैतिक हार'

Thu, 28 May 2020 11:26 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 28 May 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Decision to retain Chairmen Members of Commissions Shivraj government moral defeat '
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा व संतोष सिंह गौतम ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने पिछली कमलनाथ सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों के अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्तियों को फिलहाल बरकरार रखने का अंतरिम आदेश शिवराज सरकार की नैतिक पराजय है। इन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने सत्ता के दंभ में राजनैतिक विद्वेष की भावना से आनन-फानन में इन नियुक्तियों को रद्द करने का तुगलकी आदेश दिया था।

विज्ञापन


अपने वक्तव्य में शर्मा व गौतम ने कहा कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष आनंद अहिरवार, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जे पी धनोपिया, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष अभय तिवारी व अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह आदि के साथ ही कई आयोगों के सदस्यों को उच्च न्यायालय द्वारा दिया गया स्थगन आदेश यह स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त है कि पूरे मामले में राज्य सरकार ने जो जल्दबाजी की थी, दरअसल वह राजनीतिक विद्वेष की भावना के चलते ही की गई थी।
विज्ञापन


अपने बयान के अंत में इन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा दिए गए उक्त स्थगन आदेशों से हर आम नागरिक का देश की न्यायपालिका के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। हम आशा करते हैं कि न्यायालय जब अंतिम फैसला सुनाएगा, उसमें भी विजय सत्य की ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed