फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of a young man found under the bridge in Damoh

Damoh: दमोह में पुल के नीचे मिला युवक का शव, परिजनों ने गांव के एक युवक पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 02 Jan 2023 10:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 10:10 PM IST
सार

दमोह में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है तो पुलिस का कहना है कि युवक नशे में पुल से गिरा है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Dead body of a young man found under the bridge in Damoh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आने वाले आनू गांव निवासी एक युवक का शव नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार में पुल के 60 फीट नीचे मिला है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह नोहटा पुलिस को खबर मिली कि बनवार के पास पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल लेकर आई है। आनू गांव में रहने वाले परिजनों को खबर की गई, तो परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई बलिराम धनकर का कहना है कि गांव के करीब 20 लोगों के सामने उसके भाई को बिन्नी ठाकुर अपने साथ ले गया था। उसे जबरन शराब पिलाई और उसकी हत्या करने के बाद उसे पुल के नीचे फेंक दिया है। पुलिस कह रही है कि शराब के नशे में उनका भाई पुल से गिरा है, जबकि उसके सिर में चोटों के निशान अलग दिखाई दे रहे।
विज्ञापन


मृतक कमलेश धनकर के बेटे राज धनकर ने आरोप लगाया है कि गांव में रहने वाला बिन्नी ठाकुर नाम का युवक उनके पिता को अपने साथ रात में लेकर गया था और उसने उनके पिता की हत्या कर दी। मृतक के बेटे का कहना है कि मेरे पिता का बिन्नी ठाकुर से पहले से विवाद चल रहा था। रात में उन्हें जबरन अपने साथ ले गया और हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुलिस ने शव का पंचनामा किया है और अब पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करे। यदि पुलिस ऐसा नहीं करती है तो वह शव रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। हिंडोरिया टीआई संधीर चौधरी का कहना है कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से लगता है कि शराब के नशे में पुल से गिरने के कारण मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed