फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   daughter-in-law of mp minister commits sucide

मध्यप्रदेश में मंत्री की बहू ने किया सुसाइड, पिता ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाया आरोप

Sun, 18 Mar 2018 12:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Mar 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
daughter-in-law of mp minister commits sucide

मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह की बहू प्रीती ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड का कारण मंत्री के बेटे गिरजेश की दूसरी शादी बताया जा रहा है। इस बात की शिकायत प्रीती के पिता चंदन सिंह ने की और बताया कि मंत्री द्वारा उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आगे कहा कि इस शादी से गिरजेश की मां, बड़ा भाई और छोटा भाई खुश नहीं थे। इसलिए सभी लोग मिलकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे। मंत्री पर आरोप लगाते हुए प्रीती के पिता ने कहा कि मेरी बेटी को प्रताड़ित करने और उसका जीवन बर्बाद करने के लिए मंत्री रामपाल सिंह गिरजेश की दूसरी शादी कर रहे थे। 

विज्ञापन


सुसाइड नोट में ये लिखा प्रीती ने

सुसाइड नोट में प्रीती ने लिखा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। इस वजह से आपको बहुत कष्ट उठाने पड़े। इसका दोष आप किसी को मत देना ना चाचा को और ना चाची को। बड़े पापा आप भी बहुत परेशान हुए हैं। मैंने बहुत बड़ी गलती की है और अब इसकी सजा भी मुझे ही देनी है। मैं आप सबसे माफी मांगती हूं, मैं आप सबको परेशान नहीं कर सकती और ना ही देख सकती हूं। प्रीती ने नोट में आगे लिखा कि पापा, आपसे कुछ मांग रही हूं। मम्मी से मत लड़ना, उन्होंने मेरी वजह से बहुत परेशानी देखी है। आप दीपक, नीरज को अच्छे से रखना। मैं बड़ी थी और मैंने गलती की और अब मेरे जाने के बाद किसी को कुछ नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


दबाव में आकर प्रीती ने किया सुसाइड

प्रीती के पिता चंदन सिंह ने उदयपुर पुलिस से कहा कि प्रीती की मां रामा जब शनिवार सुबह 6 बजे प्रीती के कमरे में गई तो उसने देखा कि प्रीती पंखे से लटकी हुई थी। जब घर के सभी लोग वहां पहुंचे और प्रीती को नीचे उतारा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि प्रीती ने मंत्री रामपाल सिंह के बेटे से 20 जून 2017 को भोपाल के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद दोनों उदयपुर आ गए। फिर गिरजेश ने अपने परिवार वालों को मनाने का भरोसा देकर प्रीती को मायके में छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीती के पिता ने आगे कहा कि 14 मार्च को टीकमगढ़ से 40 किमी दूर खरगापुर में सुरेंद्र प्रताप के किले पर गिरजेश का फलदान भी किया गया। जिसके बाद से ही प्रीती मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। साथ ही उन पर दबाव भी बनाया जा रहा था कि वह प्रीती की दूसरी शादी कर दें। इसी बात से परेशान होकर प्रीती ने जान दे दी।

मंत्री ने कहा मुझे शादी के बारे में कुछ नहीं पता

daughter-in-law of mp minister commits sucide

जब मंत्री से इस मामले पर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि बेटे की शादी के बारे में मुझे कुछ नहीं पता और ना ही मैं कभी प्रीती के परिवार से मिला। जब उनसे प्रीती की आत्महत्या पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे बेटे ने शादी कर ली है। आर्य समाज से जारी सर्टिफिकेट के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है और अगर ऐसा कुछ है तो पुलिस जांच में सच सामने आ जाएगा। 

जब मंत्री से पूछा गया कि प्रीती के पिता का आरोप है कि आप लगातार संबंध तोड़ने के लिए प्रीती पर दबाव बना रहे थे, तो उन्होंने कहा कि मैं चंदन सिंह को जानता हूं पर कभी उनसे या उनके परिवार से बातचीत नहीं हुई। विपक्ष इस मामले में मुझे और मेरे परिवार को बेवजह घसीट रहा है। गिरजेश के सामने ना आने की बात पर मंत्री ने कहा कि मेरे बेटे से मेरी बात हुई है और उसका भी यही कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। 

जानकारी के लिए बता दें कि प्रीती मंत्री रामपाल सिंह के घर के ठीक सामने रहती थी। उसके पिता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस ड्राइवर थे। जिसके बाद गिरजेश और प्रीती के बीच जान पहचान हुई और दोनों ने छिपकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद ससुराल वालों ने प्रीती को अपनाने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed