{"_id":"6ac0cfd264c4df4a53071b90","slug":"datia-shuttering-beam-falls-from-3rd-floor-of-under-construction-house-sadhu-dies-on-way-to-temple-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरी सटरिंग की बल्ली, मंदिर जा रहे साधु की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरी सटरिंग की बल्ली, मंदिर जा रहे साधु की दर्दनाक मौत
Sat, 03 Oct 2026 03:20 PM IST
दतिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:20 PM IST
सार
दर्शन के लिए मंदिर जा रहे साधु के सिर पर निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरी बल्ली जा लगी। गंभीर रूप से घायल साधु ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दतिया में निर्माणाधीन मकान से सटरिंग की बल्ली गिरने के कारण एक साधु की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब साधु मंदिर दर्शन के लिए सड़क से गुजर रहे थे। इस दौरान अचानक तीसरी मंजिल से गिरी सटरिंग की बल्ली सीधे उनके सिर पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल साधु को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना आज सवेरे कोतवाली थाना क्षेत्र के मातन के पहरे के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यहां हर्ष तांब्रकार के मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान सटरिंग की एक बल्ली अचानक नीचे सड़क पर गिर गई। उसी वक्त सड़क से गुजर रहे करीब 50 वर्षीय हकीम सिंह यादव इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
बल्ली सिर पर गिरने से हकीम सिंह को गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान हकीम सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: धार में भीषण हादसा: लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पति-पत्नी और बेटी की मौत
हकीम सिंह मूल रूप से झांसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल वे दतिया के राजगढ़ चौराहे के पास रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार वे पीतांबरा पीठ में रहकर भजन-संध्या करते थे और नियमित रूप से विजय काली माता मंदिर के दर्शन के लिए जाते थे।
बताया जा रहा है कि सुबह भी हकीम सिंह मंदिर की ओर ही जा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान से अचानक सटरिंग की बल्ली नीचे आ गिरी और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं और सटरिंग की बल्ली नीचे कैसे गिरी। पुलिस ने हादसे से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिचितों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।
