फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Opposes Road Digging for Sewer Line, Questions Waste of Public Money in Sehore

सीहोर: सीवेज लाइन के लिए सीसी सड़क की खुदाई पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, लगाया जनता के पैसों की बर्बादी का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 05:55 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 05:55 PM IST
सार

सीहोर में आईटीसी से इंदौर नाके तक सीसी सड़क की खुदाई पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने आरोप लगाया कि वैकल्पिक जगह होने के बावजूद सड़क खोदी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से निरीक्षण कर वैकल्पिक रास्ता अपनाने की मांग की।

विज्ञापन
Sehore: Opposes Road Digging for Sewer Line, Questions Waste of Public Money in Sehore
इसी सड़क को लेकर उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में सीवेज लाइन बिछाने के नाम पर अच्छी-खासी सीसी सड़क की खुदाई को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने आरोप लगाया कि सड़क के किनारे पर्याप्त खाली जगह होने के बावजूद सड़क को खोदकर सरकारी धन और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से सड़क को बचाने के लिए वैकल्पिक रास्ता अपनाने की मांग की है।

विज्ञापन

राजीव गुजराती ने कहा कि आईटीसी से इंदौर नाके तक बनी सड़क के किनारे करीब 8 से 10 फीट तक जगह उपलब्ध है। ऐसे में सड़क को खोदने के बजाय खाली जगह या फुटपाथ की ओर से सीवेज पाइपलाइन बिछाई जा सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पाइपलाइन डालने के लिए वैकल्पिक जगह मौजूद है, तो सड़क को नुकसान पहुंचाने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जनता के पैसों से बनी सड़क को खोदना विकास कार्यों की योजना और सरकारी धन के इस्तेमाल पर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि यदि सीवेज लाइन बिछाने की योजना पहले से थी, तो पाइपलाइन डालने का काम सड़क निर्माण से पहले किया जाना चाहिए था। अब सड़क की खुदाई के बाद उसकी मरम्मत पर भी सरकारी धन खर्च करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेटे पर हुआ खून सवार, मां-नाना-नानी और मासूम बहन को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

वैकल्पिक रास्ते से काम कराने की मांग
राजीव गुजराती ने कहा कि मामला केवल सड़क टूटने का नहीं, बल्कि विकास कार्यों की योजना और सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण का भी है। सड़क की खुदाई से आम लोगों को परेशानी होगी और मरम्मत के बाद सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।

कांग्रेस ने शासन-प्रशासन, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि पाइपलाइन को थोड़ी आगे से निकालकर भी सीवेज लाइन बिछाने का काम पूरा किया जा सकता है। इससे सड़क को तोड़ने से बचाया जा सकेगा और सरकारी धन की भी बचत होगी।

कांग्रेस ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति और आसपास उपलब्ध खाली जगह का परीक्षण करें। पार्टी का कहना है कि विकास कार्यों के दौरान पहले से बनी सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed