फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Drivers Strike in MP: Petrol Pumps Closed in Damoh Due to Tankers Operators Protest against Hit and Run Law

Damoh News: चालकों की हड़ताल, दमोह के अधिकांश पेट्रोल पंप बंद, बसों के पहिए थमने से जहां-तहां फंसे यात्री

Tue, 02 Jan 2024 03:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 Jan 2024 03:12 PM IST
सार

Driver Strike in MP : चालक/परिचालक संघ के जिला अध्यक्ष गेंदालाल यादव ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के बाद अगर सरकार हमारी सुनवाई नहीं करती है, तो आगे भी बसें और वाहन नहीं चलेंगे। सरकार को बिल वापस लेना चाहिए इसी के विरोध में चालक/परिचालक संघ ने विरोध किया है।

विज्ञापन
Drivers Strike in MP: Petrol Pumps Closed in Damoh Due to Tankers Operators Protest against Hit and Run Law
हड़ताल के चलते स्टैंड में खड़ी बसें। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह में चालकों की हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को अधिकांस पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं और लोगों को डीजल, पेट्रोल नहीं मिल रहा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात पुलिस का सरकारी पेट्रोल पंप भी डीजल, पेट्रोल न होने से बंद करने पड़े। केवल बस स्टैंड पर संचालित पेट्रोल पंप चालू हैं, क्योंकि यहां से सरकारी वाहनों में डीजल भरा जाता है। 

विज्ञापन


वाहन चालकों ने शहर में बाइक रैली निकाली। कुछ आटो जो चल रहे थे, उनकी हवा निकालकर समर्थन में शामिल होने की बात चालकों ने कही। दूसरे दिन जहां यात्री बसें न चलने से लोग फंसकर रह गए हैं। वहीं दूध व सब्जी के ट्रक न आने से इनकी सप्लाई प्रभावित हो गई है। हालांकि मंगलवार को इन ट्रक और बस चालकों के द्वारा जिले में कहीं भी उग्र प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसलिए हो रहा विरोध
केंद्र सरकार के लाए गए यातायात कानून के विरोध में चालक/ परिचालक संघ ने सोमवार से विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इसके चलते दमोह बस स्टैंड पर सभी यात्री बसें खड़ी कर दी गई हैं, जिससे आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों के द्वारा पहले दिन जगह, जगह जाम लगाया गया और आटो चालकों को भी वाहन चलाने से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी बसें और वाहन नहीं चलेंगे
चालक/परिचालक संघ के जिला अध्यक्ष गेंदालाल यादव ने बताया कि सरकार जो कानून लाई है वह हम चालकों की बहुत बड़ी परेशानी है। हम सभी चालक और परिचालक आज नव वर्ष 2024 के प्रथम दिन से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन से अगर सरकार हमारी सुनवाई नहीं करती है, तो आगे भी बसें और वाहन नहीं चलेंगे। सरकार को बिल वापस लेना चाहिए इसी के विरोध में चालक/परिचालक संघ ने विरोध किया है और वाहनों का संचालन बंद कर दिया है प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बस चालकों की हड़ताल के चलते सफर करने के लिए बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed