फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Demonstration of Hindu organization regarding cow slaughter in Damoh

MP News: दमोह में हो रही गौ हत्या को लेकर हिंदूवादी संगठन का प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया सांठगांठ का आरोप

Tue, 02 Jan 2024 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Jan 2024 04:23 PM IST
सार

MP News: दमोह शहर में लगातार हो रही गौ हत्याओं के विरोध में मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया और गौ हत्या पुलिस प्रशासन पर सांठ गांठ के आरोप लगाए थे, जिसके बैनर भी वह अपने साथ लेकर चल रहे थे।

विज्ञापन
Demonstration of Hindu organization regarding cow slaughter in Damoh
हिंदूवादी संगठन का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता अस्पताल चौराहे पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अपने साथ लाई गई गाय का पूजन करने के बाद यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस महाआंदोलन को देखते हुए जिले के कई थानों से पुलिस बल दमोह पहुंचा था और दो फायर बिग्रेड वाहन खड़े किए गए थे। इस प्रदर्शन के दौरान एएसपी संदीप मिश्रा के साथ सीएसपी अभिषेक तिवारी और अन्य थानों के थाना प्रभारियों की मौजूदगी रही।

विज्ञापन


हिंदू संगठन का आरोप
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि दमोह में बड़े पैमाने पर गौ हत्या हो रही है और पुलिस उन पर आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इतना ही नहीं इस पूरे अवैध कार्य में पुलिस प्रशासन की मिली भगत है कि इस कारण से यह अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उनकी मांग है कि तत्काल गौ हत्या पर रोक लगाई जाए और कसाई मंडी के सभी बूचड़ खाने बंद किए जाएं। यदि ऐसा नहीं होता तो हिंदू संगठन उग्र विरोध करने के लिए मजबूर होंगे और अब कोई ज्ञापन भी नहीं दिए जाएंगे और प्रशासन से निवेदन भी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दोषियों पर होगी कार्रवाई
मौके पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एसडीएम आरएल बागरी और बड़ी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था। करीब 2 घंटे के प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठन के युवाओं ने गौ हत्यारों का पुतला जलाया और अपनी मांगों के संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि हिंदू संगठनों की मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं उसकी भी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed